Move to Jagran APP

बिना मास्क वालों से वसूला गया 2500 जुर्माना

रामगढ़ वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य है। प्रशासन द्वारा बार बार लोगों को जागरूक करने के बाद भी लोग बिना मास्क के घूमते नजर आते हैं। जिला प्रशासन के आदेशानुसार लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को रामगढ़ बाजार में बिना मास्क घूमने वाले लोगों से प्रखंड प्रशासन ने जुर्माना वसूला। रामगढ़ बाजार में 25 लोगों को बिना मास्क पहने हुए पकड़ा गया। सभी से 100 रूपया जुर्माना वसूला गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jul 2020 06:06 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2020 06:10 AM (IST)
बिना मास्क वालों से वसूला गया 2500 जुर्माना
बिना मास्क वालों से वसूला गया 2500 जुर्माना

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य है। प्रशासन द्वारा बार बार लोगों को जागरूक करने के बाद भी लोग बिना मास्क के घूमते नजर आते हैं। जिला प्रशासन के आदेशानुसार लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को रामगढ़ बाजार में बिना मास्क घूमने वाले लोगों से प्रखंड प्रशासन ने जुर्माना वसूला। रामगढ़ बाजार में 25 लोगों को बिना मास्क पहने हुए पकड़ा गया। सभी से 100 रूपया जुर्माना वसूला गया। कड़ी हिदायत भी दी गयी कि अगर दुबारा बिना मास्क के नजर आये तो 500 रूपया जुर्माना लिया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी साइमन मरांडी ने बताया कि उपायुक्त के आदेशानुसार प्रत्येक व्यक्ति को घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं दुकान, संस्थान, हाट बाजार एवं भीड़-भाड़ वाले जगहों पर शारीरिक दूरी का पालन किया जाना चाहिए। इस नियम का पालन कराने के लिए रामगढ़ प्रखंड में उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है। उड़नदस्ता टीम द्वारा प्रतिदिन प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भी बिना मास्क पहने लोगों से जुर्माना वसूला जाएगा। शुक्रवार को दंडाधिकारी के तौर पर कनीय अभियंता विक्रम कुमार एवं राजस्व उपनिरीक्षक पवन कुमार समेत पुलिस बल मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.