अनाज उठाने वालों से वसूला 1.90 लाख
गलत तरीके से अनाज उठाने वालों के खिलाफ आपूर्ति विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों से 1.90 लाख वसूला है। वहीं चार के खिलाफ मुफस्सिल थाना में मामला भी दर्ज कराया गया है।
जागरण संवाददाता, दुमका : गलत तरीके से अनाज उठाने वालों के खिलाफ आपूर्ति विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों से 1.90 लाख वसूला है। वहीं चार के खिलाफ मुफस्सिल थाना में मामला भी दर्ज कराया गया है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग ने शनिवार को बताया कि जिला में अवैध तरीके से राशन लेने वाले 30 कार्डधारियों को नोटिस भेजा गया है। वहीं चार के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। कहा कि अवैध तरीके से राशन लेने वाले चार लोगों पर कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माना के रूप में 1.90 लाख रूपया वसूला गया है। 49721 लोगों का कार्ड रद कर 48105 योग्य लाभुकों को जोड़ा गया है। कहा कि अभी भी बहुत से लोगों ने लगातार अपील के बाद भी राशन कार्ड सरेंडर नहीं किया है। उनके पास अभी भी समय है। कार्ड रद नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।