Move to Jagran APP

भगतडीह में हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, मौत से आक्रोशित लोगों ने झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग को किया जाम Dhanbad News

तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को अपने चपेट में ले लिया जिसमें युवक की मौत हो गई। वहीं घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

By Sagar SinghEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 01:59 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 01:59 PM (IST)
भगतडीह में हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, मौत से आक्रोशित लोगों ने झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग को किया जाम  Dhanbad News
भगतडीह में हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, मौत से आक्रोशित लोगों ने झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग को किया जाम Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को अपने चपेट में ले लिया। इस घटना में बाइक सवार युवक हाइवा में फंसकर 50 मीटर दूर तक घसीटता चला गया। स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को गंभीर रूप से घायलावस्था में बाहर निकाला और इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

loksabha election banner

घटना आरएसपी कॉलेज भगतडीह के पास बुधवार की रात लगभग आठ बजे की है। कोयला लदा हाइवा ने बाइक सवार 35 वर्षीय डुमरी को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी मनोज कुमार गुप्ता को अपनी चपेट में ले लिया। इधर, घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पाकर झरिया पुलिस पहुंची।

पुलिस ने जबरन बलपूर्वक सड़क जाम हटाया : मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। लोगों का कहना था कि इस मार्ग से हाइवा का परिचालन बंद किया जाए। साथ ही हाइवा परिचालन के लिए दूसरे मार्ग का विकल्प ढूंढा जाए। इस दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच काफी नोकझोंक हुई। आक्रोशित लोगों के नहीं मानने पर पुलिस ने जबरन बलपूर्वक सड़क जाम हटाया।

मोबाइल से हुई मनोज की पहचान : बताते हैं कि मनोज बुधवार की देर शाम राजमिस्त्री का काम कर धनबाद से घर आ रहा था। आरएसपी कॉलेज पहुंचा। इसी बीच राजापुर से कोयला लोड कर जा रहे हाइवे ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। मोबाइल से मनोज की पहचान हुई। वहीं घटना के बाद से पत्नी रिंकी देवी, तीन पुत्री व एक पुत्र रो-रोकर बेहाल है।

रात नौ बजे से हाइवा परिचालन, फिर आठ बजे कैसे आया हाइवा : झरिया पुलिस हाइवा और बाइक को जब्त कर थाना ले गई। मनोज का हेलमेट भी घटनास्थल से पुलिस ने बरामद की है। सड़क जाम कर रहे लोगों का कहना था कि इस मार्ग में रात नौ बजे से हाइवा परिचालन किया जाता है। फिर रात आठ बजे से हाइवा का परिचालन कैसे शुरू किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.