न्यू कार्मिक नगर में इडली विक्रेता ने फंदे से लटकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस Dhanbad News
सरायढेला में एक इडली विक्रेता ने फंदे से लटकर जान दे दी। हालांकि उसने आत्महत्या क्यों की इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धनबाद, जेएनएन। सरायढेला न्यू कार्मिक नगर में शनिवार की दोपहर एक इडली विक्रेता ने फंदे से लटकर खुदकशी कर ली। मृतक 20 वर्षीय उदय कुमार न्यू कार्मिक नगर के बीसीसीएल क्वार्टर में अपने जीजा व भाई के साथ रहता था। उसने आत्महत्या क्यों की इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है।
पुलिस के अनुसार उदय अपने जीजा व भाई के साथ रहता था। दोपहर एक बजे के करीब वह अपने जीजा व भाई के साथ खाना भी खाया। फिर उसके जीजा व भाई कहीं चले गए। इस बीच क्या हुआ किसी को जानकारी नहीं है। शाम चार बजे जब दोनों घर लौटे तो उसका शव फंदे से लटका था।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक ठेला पर घूमघूम कर इडली बेचता था। छानबीन के दौरान पुलिस उदय का मोबाइल भी जब्त किया है। हालांकि, पुलिस अभी तक मृतक के परिजनों का बयान नहीं ले सकी है।