Dhanbad: बिन बुलाए मेहमान बनना युवक को पड़ा भारी, हुई कुटाई, हवालात के चक्कर भी काटे...ये है मामला
घटना 25 जनवरी की रात की है। हालांकि बाद में माफी मांगने पर युवक को थाना से छोड़ दिया गया। घटना के संबंध में धनबाद थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि 25 जनवरी की रात तेलीपाड़ा में एक शादी हो रही थी।
जासं, धनबाद: बिन बुलाए एक शादी में जाना युवक को मंहगा पड़ा गया। वहां उसकी जम कर कुटाई कर दी गयी। वहीं बाद में उसे पुलिस के हवाले भी कर दिया गया। घटना 25 जनवरी की रात की है। हालांकि बाद में माफी मांगने पर युवक को थाना से छोड़ दिया गया। घटना के संबंध में धनबाद थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि 25 जनवरी की रात तेलीपाड़ा में एक शादी हो रही थी। शादी में रहमतगंज का रहने वाला युवक रेहान अंसारी शराब के नशे की हालत में पहुंच गया। पहले उसने वहां खाना खाया और फिर नशे में लोगों के साथ गाली - गलौज करने लगा। इस पर शादी में मौजूद स्थानीय लोग भड़क गये और उसकी कुटाई करने लगे। पुछने पर पता चला कि उसे शादी में किसी ने नहीं बुलाया था। वह शराब पीकर शादी में घुस गया। उसके बाद उसे धनबाद थाना को सुपुर्द कर दिया गया। 26 जनवरी की सुबह माफी मांगने पर और किसी के द्वारा शिकायत नहीं करने पर युवक को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया। रेहान ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट काम करता है।
पुलिस ने बताया कि आरोपित युवक अपने दो दोस्तों के साथ शादी में पहुंचा था। खाना खाने के बाद वह लोग डीजे पर डांस करने लगे थे। इसी दौरान रेहान ने गाली - गलौज शुरु कर दी। मामला बिगड़ता देख उसके दोस्त वहां से खिसक गए मगर रेहान अंसारी वहां पकड़ा गया। जिसके बाद उसकी धुनाई शुरु हो गयी।
दूसरे महिला से संबंध की शिकायत पत्नी ने थाना में किया: महिला थाना में गुरुवार को करकेंद की रहने वाली एक महिला ने अपने पति का दूसरे महिला से संबंध होने की शिकायत की। बताया कि उसके पति रवि ठाकुर बीसीसीएल में काम करते है। बगल की ही एक महिला से उसके नाजायज संबंध है। जिसके कारण उसे परेशानी हो रही है। पुलिस ने मामले में सोमवार को दोनों को थाना बुलाया है।