Move to Jagran APP

झरिया में बढ़ रहा शोहदों का आतंक, आक्रोशित लोगों ने की एक की दवाई Dhanbad News

झरिया में इन दिनों शोहदों का आंतक बढ़ गया है। महिला और लड़कियों का अकेले चलना मुश्किल हो गया है। इससे आक्रोशित लोगों ने छात्रा को छेड़ रहे फिरोज की पिटाई कर दी।

By Edited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 10:12 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 09:26 AM (IST)
झरिया में बढ़ रहा शोहदों का आतंक, आक्रोशित लोगों ने की एक की दवाई  Dhanbad News
झरिया में बढ़ रहा शोहदों का आतंक, आक्रोशित लोगों ने की एक की दवाई Dhanbad News

झरिया, जेएनएन। झरिया थाना क्षेत्र के बिहार टॉकिज के समीप  शुक्रवार की शाम एक छात्रा के साथ छेड़खानी करते चौथाई कुल्ही निवासी मो. फिरोज को स्थानीय लोगों ने पकड़कर जमकर पिटाई की। सूचना पाकर घटनास्थल पर भारी संख्या में भीड जुट गई। झरिया पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लेकर थाना ले लाई।

loksabha election banner

झरिया में इन दिनों शोहदों का आंतक बढ़ गया है। महिला और लड़कियों का अकेले चलना मुश्किल हो गया है। इससे आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को एक शोहदे की पिटाई की। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक छात्रा को ट्यूशन पढ़ने जाने के दौरान कुछ दिनों से आरोपी अपशब्द कहकर परेशान कर रहा था। छात्रा ने इसकी शिकायत परिजनों से की। शाम को छात्रा ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। इसी दौरान फिरोज छात्रा के साथ अभद्र हरकत करने लगा। विरोध कर छात्रा ने चिल्लाया। परिजन व स्थानीय लोग जुट गए। युवक अपने को घिरते देखकर भागने लगा। लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ा। फिर युवक की खूब मिजाजपुर्सी की।

झरिया थाना के असनि विनय कुमार सिंह पहुंचकर आरोपी को अपने साथ थाना ले गए। छात्रा के परिजन व लोग थाना पहुंचे। मामले की पुलिस से शिकायत की। थानेदार प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि युवक को पुलिस हिरासत में लिया है। शिकायत के बाद छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.