Move to Jagran APP

Sahebganj: बकरीद पर घर आ रहे उधवा के युवक की मुंबई में हत्या, एक गिरफ्तार

पियारपुर के 25 वर्षीय सद्दाम शेख छह माह पहले मजदूरी करने मुंबई गया था। वह खारघर लोकल रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूर एक चौक में नारियल का धंधा करता था। बकरीद पर घर आने के लिए निकला था।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 12:19 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 12:19 PM (IST)
Sahebganj: बकरीद पर घर आ रहे उधवा के युवक की मुंबई में हत्या, एक गिरफ्तार
Sahebganj: बकरीद पर घर आ रहे उधवा के युवक की मुंबई में हत्या, एक गिरफ्तार

साहिबगंज, जेएनएन। राधानगर थाना क्षेत्र की अमानत दियारा पंचायत के एक मजदूर की हत्या शनिवार की रात मुंबई शहर में चाकू घोंप कर दी गई हैं। हत्या का कारण रुपये का लेनदेन बताया जा रहा हैं। महाराष्ट्र के खारघर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मृतक सद्दाम शेख का पोस्टमार्टम करा शव को मृतक के गांव वालों को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति भी साहिबगंज का रहने वाला है। 

loksabha election banner

पियारपुर के 25 वर्षीय सद्दाम शेख छह माह पहले मजदूरी करने मुंबई गया था। वह खारघर लोकल रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूर एक चौक में नारियल का धंधा कर रहा था। परिजनों के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के पियारपुर के महबूब शेख नमक युवक से सद्दाम शेख ने कुछ रुपये लिए थे। महबूब को बगैर बताए बकरीद पर सद्दाम घर आ रहा था। इसकी सूचना मिलते ही महबूब ने कहा कि पहले बकाया रुपये देना होगा। इस बात पर कहा-सुनी हुई। मेहबुब शेख और उसका साथी मनारुल शेख ने चाकू से वार कर सद्दाम को घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने घायल सद्दाम को इलाज के लिए अस्पताल ले गया जहां उनकी मृत्यु हो गई।

परिजनों ने बताया कि स्थानीय पुलिस आरोपित मनारुल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा आरोपी फरार है। इधर घटना की सूचना मिलते ही अमानत पंचायत के लोगों में मातम छाया हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.