रसायनिक रंगों से रंगी सब्जी खाने से आप हो सकते हैं कैंसर का शिकार
झरिया बाजार में ऊपर से चमकने वाली सब्जियों से लोग हो जाए सावधान। झरिया बाजार में खतरनाक
झरिया : बाजार में ऊपर से चमकने वाली सब्जियों से लोग हो जाए सावधान। झरिया बाजार में खतरनाक रसायनिक रंगों से रंगी सब्जियां बेधड़क बिक रही हैं। ऐसी सब्जियों से लोगों को कैंसर व पेट की कई बीमारियां भी हो सकती हैं। सब्जियों को झरिया की सब्जी मंडी में हर दिन रंगा जाता है। इसके बाद इसकी बिक्री की जाती है। हर सुबह सब्जी पट्टी की दुकानों में खीरा, करेला, पटल, भिडी आदि हरी सब्जियों में चमक लाने के लिए रसायनिक रंगों का प्रयोग कर बासी सब्जियों को ताजा कर उसे थोड़ी सस्ती कीमत में बेच जाता है। दुकानदार हर दिन सब्जियों को रंगने के लिए सुबह में मेलाकाइट ग्रीन नामक खतरनाक केमिकल का प्रयोग करते हैं। एक व्यापारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि ग्राहकों को चमक वाली सब्जी ही पसंद आती है। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए सब्जियों को रंगा जाता है। थोड़ा सा रंग से ही एक टोकरी सब्जियां रंग जाती हैं।
....
बाजार में सब्जियों को तरोताजा करने के लिए दुकानदार जिस रसायनिक रंगों का प्रयोग करते हैं वह शरीर के लिए काफी हानिकारक है। रसायनिक रंगों से रंगे हुई सब्जी खाने से इंसान की पाचन शक्ति काफी कमजोर होने की संभावना बनी रहती हैं। इन सब्जियों के अधिक प्रयोग करने से कैंसर जैसी घातक बीमारी भी होने का डर बना रहता है।
डॉ. ओपी अग्रवाल, झरिया
...
डॉक्टर की सलाह :
बाजार में बिक रही सब्जियों की चमक देखकर उसे कभी ना खरीदें। इस चमक के पीछे कई बीमारियां भी छुपी हुई हैं। प्रतिदिन तरोताजा सब्जी खरीद कर घर में अच्छे से पानी से धोकर उसे बनाने के बाद ही खाने में प्रयोग करें। ताकि पानी से धोने के कारण रसायनिक रंग व केमिकल उससे निकल जाए।