Ranchi में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, अपने ही राज्य में कारोबारियों को मिलेगा व्यापार का अंतरराष्ट्रीय मंच
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को लेकर उद्योग विभाग की ओर से नगर विकास विभाग को प्रस्ताव दिया जा चुका है। रांची में बन रहे स्मार्ट सिटी के अंदर ही इस सेंटर का निर्माण होगा। इसके निर्माण के बाद झारखंड के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा।
धनबाद, जेएनएन। कोरोना संक्रमण काल में राज्य के विकास की गति थोडी धीमी पड़ गई थी। अब इसमें तेजी आएगी। आने वाले दिनों में राज्य की राजधानी रांची में व्यापारियों और उद्योगपतियों को एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए राज्य सरकार ने रांची में चार एकड़ जमीन पर व्लर्ड ट्रेड सेंटर बनाने की योजना पर काम कर रही है। सेंटर के बनने के बाद अंतरराष्ट्रीय कारोबार और यहां का स्थानीय बाजार एक साथ जुड़े जाएंगे। सारी प्रक्रियाएं भी एक छत के नीचे संचालित होंगी। यह कहना है झारखंड मुक्ति मोर्चा व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमितेश सहाय का।
सहाय ने शुक्रवार को रांची में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दिवाली की शुभकामनाएं दी। इस दाैरान झारखंड में औद्योगिक विकास और यहां के व्यवसासियों को व्यापार में होने की वाली समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की परिकल्पना पर भी विचार विमर्श किया। अमितेश सहाय झामुमो व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश होने के साथ ही झारखंड इंडस्ट्री एंड ट्रेड एसोसिएशन के भी अध्यक्ष हैं।
सहाय ने बताया कि मुलाकात के दाैरान कोयलांचल मे व्यपात जन समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि आने वाले महीनों में सरकार जनहित में कई बड़े फैसले लेने जा रही है। इससे आमजन के जीवन स्तर पर सकरात्मक बदलाव आएगा। व्यापार एवं उद्योग को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को लेकर उद्योग विभाग की ओर से नगर विकास विभाग को प्रस्ताव दिया जा चुका है। रांची में बन रहे स्मार्ट सिटी के अंदर ही इस सेंटर का निर्माण होगा। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यापार से संबंधित कार्यालय, आयात-निर्यात के दफ्तर, करंसी एक्सचेंज, मनी ट्रांसफर समेत तमाम ऐसे ऑफिस भी रहेंगे जो व्यापारियों एवं उद्योगपतियों की सुविधाओं से जुडे हैं।