Move to Jagran APP

हर्ल परिसर में कर्मी का मिला शव, हत्या की आशका

सिंदरी हर्ल कारखाना सिंदरी परिसर में शुक्रवार को स्विच यार्ड में रात्रि पाली की ड्यूटी कर रहे मेसर्स मिराज के कर्मचारी अजय कुमार सिंह की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। शनिवार को यार्ड के ट्रेंच में अजय का शव मिलने से कारखाना परिसर में सनसनी फैल गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Aug 2021 07:15 PM (IST)Updated: Sat, 14 Aug 2021 07:15 PM (IST)
हर्ल परिसर में कर्मी का मिला शव, हत्या की आशका
हर्ल परिसर में कर्मी का मिला शव, हत्या की आशका

संस, सिंदरी : हर्ल कारखाना सिंदरी परिसर में शुक्रवार को स्विच यार्ड में रात्रि पाली की ड्यूटी कर रहे मेसर्स मिराज के कर्मचारी अजय कुमार सिंह की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। शनिवार को यार्ड के ट्रेंच में अजय का शव मिलने से कारखाना परिसर में सनसनी फैल गई। हर्ल प्रोजेक्ट में कार्यरत सभी कर्मचारियों की घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई। मजदूर नारेबाजी करते हुए अजय की मौत के जिम्मेदारों को दंड देने की माग करने लगे। सूचना पाकर सिंदरी थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद भी पुलिस के साथ पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित मजदूरों को शात कराया। अजय के स्वजन भी जानकारी पाकर पहुंचे। जवान बेटे का शव देख स्वजन रो रोकर बेहाल हुए। मृतक के शरीर पर हाफ पैंट था। जबकि वह फुल पैंट में ड्यूटी आया था। मृतक का गेट पास और मोबाइल गायब था। सहकíमयों ने बताया कि ऐसा लगता है कि अजय की हत्या कर शव को गाटर में डालने का प्रयास किया गया था।

loksabha election banner

थाना प्रभारी ने जाच में शरीर पर चोट का निशान नहीं पाया। कर्मचारियों ने मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की माग कर शव को उठने नहीं दिया। इसके बाद आक्रोशित कर्मचारियों ने पूरे प्रोजेक्ट का काम बंद करवा दिया। मृतक का भाई राहुल सिंह सीआरपीएफ राची में कार्यरत है। सूचना पाकर तीन बजे सिंदरी पहुंचा। डीएसपी की मध्यस्थता में हुई वार्ता :

मृतक अजय के भाई राहुल सिंह के सिंदरी आने के बाद मुआवजे के लिए सिंदरी के डीएसपी अभिषेक कुमार और थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद की मध्यस्थता में सकारात्मक वार्ता हुई। हर्ल के प्रबंधक एचआर कुंदन किशोर ने कहा कि मृतक को 14 लाख रुपये मुआवजा के रूप में दिया जाएगा। साथ ही एक आश्रित को मेसर्स मिराज के अंतर्गत नियोजन भी दिया जाएगा। वार्ता में हर्ल के जीएम हिम्मत सिंह चौहान, प्रबंधक एचआर कुंदन किशोर, मेसर्स मिराज के आरसीएम भानु प्रताप सिंह के अलावा मृतक के परिवाल वाले भी शामिल हुए। राजनीतिक पार्टी के लोग भी पहुंचे :

इसके पूर्व घटना स्थल पर झामुमो के जिला अध्यक्ष रमेश टुडू, युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी, जनता मजदूर संघ के सिंदरी नगर सचिव रुपेश कुमार उर्फ मुन्ना, श्रीराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष गौरव वक्ष ने घटना स्थल का दौरा किया। प्रबंधन से मृतक के आश्रित को मुआवजा, नियोजन की माग की। तोड़फोड़ करने वाले चिह्नित किए गए :

हर्ल के कर्मी अजय की मौत के बाद कुछ लोगों ने टेक्निप के कार्यालय में तोड़फोड़ की। हर्ल के जीएम हिम्मत सिंह चौहान ने बताया कि तोड़फोड़ करने वाले को चिह्नित कर लिया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.