Move to Jagran APP

संदिग्ध परिस्थिति में मिला विवाहिता का शव

सिजुआ : जोगता थाना अंतर्गत टाटा सिजुआ एक नंबर फायर एरिया में शुक्रवार को विवाहिता रईसा

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Feb 2018 11:26 PM (IST)Updated: Fri, 16 Feb 2018 11:26 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थिति में मिला विवाहिता का शव

सिजुआ : जोगता थाना अंतर्गत टाटा सिजुआ एक नंबर फायर एरिया में शुक्रवार को विवाहिता रईसा प्रवीण (22 वर्ष) का शव घर के एक कमरे के एंगल में दुपट्टे के सहारे लटकता पाया गया। दोनों कलाइयों पर कटे के निशान थे, जबकि दरवाजे के बाहर खून के धब्बे मिले। संदेहास्पद परिस्थिति में हुई इस मौत के लिए रईसा के मायकेवालों ने पति रेहान अंसारी उर्फ बबलू को दोषी ठहराया। रईसा के भाई कलीम अंसारी की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर रेहान अंसारी को हिरासत में ले लिया है। इधर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है।

loksabha election banner

रेहान की दूसरी पत्नी थी रईसा

रईसा का मायका लोयाबाद में है। वह रेहान की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी रईसा की बड़ी बहन रुबी है। मृतका के दो मासूम बच्चे आयन अंसारी (चार वर्ष) तथा चाहत प्रवीण (तीन वर्ष) है। चार साल पूर्व दोनों ने प्रेम विवाह किया था। रेहान चेन्नई में हाउसकी¨पग का काम करता है। एक माह से वह यहीं रह रहा था। शुक्रवार सुबह रईसा का शव मिलने की खबर इलाके में फैल गई। सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दुपट्टे के सहारे लटक रहे शव को नीचे उतारा।

शिकायत में क्या

रईसा के भाई कलीम द्वारा थाने में दी गई शिकायत के अनुसार रेहान ने दहेज में मोटरसाइकिल की मांग की थी। मांग को पूरा नहीं करने पर रईसा की हत्या कर शव को टांग दिया गया। कलीम ने बताया कि सात साल पहले बहन रूबी के साथ रेहान की शादी हुई थी। उसकी दो बच्चियां हैं। चार साल पहले रेहान व रईसा ने शादी रचा ली। फिर भी दोनों बहनें साथ-साथ रहने लगीं, लेकिन रेहान द्वारा हमेशा मारपीट व झगड़ा किए जाने के चलते रुबी बच्चों को लेकर अपने मायके लोयाबाद चली गई। तब से रूबी लोयाबाद में, जबकि रईसा अपने पति रेहान के साथ रहती थी।

आरोपित का पक्ष

मामले में आरोपित रेहान ने कहा कि गुरुवार की रात रईसा दोनों बच्चों को लेकर कमरा बंद कर सो गई। वह स्वयं बरामदे में सोया था। सुबह जब बच्चों के रोने की आवाज सुनकर खिड़की से झांका तो पत्नी की स्थिति देख उसके होश उड़ गए। आननफानन दरवाजा तोड़ दिया, लेकिन तब तक रईसा की सांसें थम चुकी थी। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस व अपने ससुरालवालों को दी।

मासूम हुए बेसहारा

मृत रईसा के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा आयन अंसारी चार वर्ष का तो बेटी चाहत की उम्र मात्र तीन साल है। उन मासूमों को क्या मालूम कि अब उसे मां की आंचल का छाया कभी नहीं मिलेगी। ¨जदगी भर मां की ममता को तरसना पड़ेगा साथ ही पिता भी कानून के शिकंजे में फंस गया। फिलहाल दोनों बच्चे अपने दादा-दादी के पास हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.