Move to Jagran APP

पानी के लिए महिलाओं ने विधायक राज सिन्हा को घेरा, मिला आश्वासन Dhanbad News

विधायक राज सिन्हा ने कहा कि 560 करोड़ की लागत से राज्य सरकार द्वारा घर घर नल लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। लोगों के घरों तक जल्द पेयजल नल पहुंच जायेगा।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 09:54 AM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 09:54 AM (IST)
पानी के लिए महिलाओं ने विधायक राज सिन्हा को घेरा, मिला आश्वासन Dhanbad News
पानी के लिए महिलाओं ने विधायक राज सिन्हा को घेरा, मिला आश्वासन Dhanbad News

केंदुआ, जेएनएन। झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (JMADA) की हड़ताल के कारण अलकुसा जीपी कैंप के लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। महिलाओं ने विधायक राज सिन्हा को इसकी जानकारी देते हुए मुहल्ले में पेयजल नल खुलवाने की गुहार लगाई। महिलाओं ने इस दौरान विधायक से पेयजल लगाये जाने की भी मांग की। अलकुसा जीपी कैंप में शनिवार शाम सभा करने पहुंचे विधायक राज सिन्हा को वहां की महिलाओं ने स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। महिलाओं ने कहा कि मुहल्ले में नाली की स्थिति भी खराब है। विधायक ने आश्वस्त किया कि कल सुबह रविवार को उनलोगों का पेयजल नल खुलवाने का प्रयास किया जायेगा।

loksabha election banner

सभा में विधायक राज सिन्हा ने कहा कि 560 करोड़ की लागत से राज्य सरकार द्वारा घर घर नल लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। लोगों के घरों तक जल्द पेयजल नल पहुंच जायेगा। विधायक के पूछने पर कई महिलाओं ने आयुष्मान कार्ड नहीं बनने की बात बताई। विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगो को इसका लाभ दिलाने का निर्देश दिया। इस दौरान अशोक सिन्हा, बदरी रविदास, अभिमन्यु कुमार, सतीश सिंह, नीतू सिंह, पलकधारी राजभर, कतवारू पासवान, सुरेंद्र सिंह, भोला पासवान, तुलसी तुरी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.