पूर्वी टुंडी में ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा Dhanbad News
घटना के समय महिला अपने घर के दरवाजे के पास बर्तन धो रही थी। इसी दौरान ईंट लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचल दिया। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
धनबाद, जेएनएन। पूर्वी टुंडी के रूपन पंचायत स्थित जामडीह गांव में रविवार सुबह 50 वर्षीय महिला पदीना तुरीन को ट्रैक्टर ने राैंद दिया। माैके पर ही महिला की माैत हो गई।
घटना के समय महिला अपने घर के दरवाजे के पास बर्तन धो रही थी। इसी दौरान ईंट लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचल दिया। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। हंगांमा किया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। पुलिस ने टैक्टर को जब्त कर लिया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा और रोड जाम किया। गांव वालों द्वारा सड़क जाम करने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। काफी देर तक जाम लगा रहा। ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने समझा-बुझाकर उग्र ग्रामीणों का शांत कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक से मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।