Move to Jagran APP

भाजपा विधायक पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाने वाली महिला के पति पर लगा गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला Dhanbad News

युवती ने महिला नेत्री के पति के खिलाफ गम्भीर आरोप लगाते हुए कतरास थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। युवती का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है। आखिर कब तक हमे न्याय मिलेगा?

By Sagar SinghEdited By: Published: Wed, 10 Jun 2020 03:59 AM (IST)Updated: Wed, 10 Jun 2020 03:59 AM (IST)
भाजपा विधायक पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाने वाली महिला के पति पर लगा गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला Dhanbad News
भाजपा विधायक पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाने वाली महिला के पति पर लगा गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। बाघमारा से भाजपा विधायक ढुलू महतो पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाने वाली महिला नेत्री के पति को गिरफ्तार किए जाने की मांग करते हुए एक युवती ने झारखण्ड पुलिस को ट्वीट की है। इसके बाद जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक को मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करने को कहा गया है। मालूम हो कि चार माह पूर्व उक्त युवती ने महिला नेत्री के पति के खिलाफ गम्भीर आरोप लगाते हुए कतरास थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। युवती का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है। आखिर कब तक हमे न्याय मिलेगा?

loksabha election banner

बता दें कि बाघमारा विधायक ढुलू महतो फिलहाल जेल में हैं। उनपर रंगदारी, शौन उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी सहित अन्य कई मामले दर्ज हैं। विधायक पर भाजपा जिला इकाई की एक महिला नेता ने पिछले साल दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया था। इसके बाद महिला ने पार्टी पदाधिकारियों से लेकर पुलिस तक में इसकी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

हालांकि बाद में महिला ने भाजपा छोड़ दिया। महिला का कहना था कि ढुलू महतो ने उनके साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। फिलहाल ये मामले कोर्ट में विचारधिन है। वहीं, अब पीड़ित महिला के पति पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की है। जिसको लेकर जिले को वरीय पुलिस अधिकारी को मामले पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करने को कहा गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.