रघुकुल के पीछे झाड़ी में मिला महिला का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा माैत की वजह का खुलासा Dhanbad News
मृतका के पति मधुसूदन प्रसाद ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया था कि 13 नवंबर 2020 को दोपहर 1230 बजे के करीब उनकी पत्नी पूजा का सामान लाने के लिए घर से निकली थी। वापस नहीं लौटी। काफी तलाश की गई।
धनबाद, जेएनएन। सरायढेला स्थित झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के घर 'रघुकुल' के पीछे झाड़ी से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है। मृतका की पहचान 45 वर्षीय सरिता देवी के रूप में हुई है। वह सरायढेला थाना क्षेत्र के मुरलीनगर निवासी मधुसूदन प्रसाद की पत्नी थी। शुक्रवार देर शाम सामान की खरीदारी के लिए घर से निकली थीं। लेकिन वापस नहीं लाैटीं। दीपावली के दिन शनिवार को पुलिस को सूचना मिली की रघुकुल के पीचे एक महिला की लाश पड़ी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस माैत और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।
मृतका के पति मधुसूदन प्रसाद ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया था कि 13 नवंबर 2020 को दोपहर 12:30 बजे के करीब उनकी पत्नी पूजा का सामान लाने के लिए घर से निकली थी। वापस नहीं लौटी। काफी तलाश की गई। उनकी पत्नी की मानसिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी। यहां तक कि घर में खाना भी उसके पति ही बनाकर उसे खिलाते थे। इस बात को लेकर सरिता देवी दुखी भी रहती थी परंतु शरीर साथ नहीं देता था। इसके अनुसार सरिता देवी शारीरिक बीमारी के साथ-साथ मानसिक बीमारी भी झेल रही थी।
सरिता रघुकुल के पीछे कैसे पहुंची और माैत के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस इस संबंध में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच सकेगी।