Move to Jagran APP

Jharkhand : पति के सामने देवर की बदसलूकी से नाराज महिला ने कीटनाशक खाकर दे दी जान, पति आस मोहम्मद गिरफ्तार

पति के सामने देवर द्वारा बदसलूकी किए जाने से नाराज महिला ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। घटना पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रणडांगा गांव की है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 11:23 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 11:23 AM (IST)
Jharkhand : पति के सामने देवर की बदसलूकी से नाराज महिला ने कीटनाशक खाकर दे दी जान, पति आस मोहम्मद गिरफ्तार
Jharkhand : पति के सामने देवर की बदसलूकी से नाराज महिला ने कीटनाशक खाकर दे दी जान, पति आस मोहम्मद गिरफ्तार

धनबाद, जेएनएन। पति के सामने देवर द्वारा बदसलूकी किए जाने से नाराज महिला ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। घटना पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रणडांगा गांव की है। बताया जाता है कि गुरुवार की रात हुई इस घटना से पहले पति ने भी महिला के साथ मारपीट की थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के पति आस मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया।

loksabha election banner

मुफस्सिल थाना प्रभारी दिलीप कुमार मालवीय ने बताया कि महिला की शादी दो वर्ष पहले आस मोहम्मद के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद पारिवारिक विवाद के कारण महिला अपनी मायके चली गई थी। पति आस मोहम्मद ने दो माह पूर्व समझा-बुझाकर पत्नी को अपने घर लाया था। इसके बाद महिला का देवर उसके साथ बदतमीजी करने लगा।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी महिला के साथ बदतमीजी की गई। महिला ने पति से इसकी शिकायत की। पर पति पर शिकायत का कोई असर नही पड़ा। उलटे पति ने पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद गुस्से में आकर महिला अपने कमरे में चली गई औ कीटनाशक खाकर अपनी जान दे दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का देवर फरार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.