Move to Jagran APP

Parrot Smuggling: बिहार के पक्षियों को बांग्लादेश में उड़ा रहे तस्कर, 500 तोते के साथ 7 गिरफ्तार

पक्षी की तस्करी करने और उसमें सहयोग करने के लिए दुर्गापुर के वन अधिकारियों ने रविवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें बांग्लादेश में पक्षी तस्करी करने वाला पिंटू खान और गुड्डू शामिल हैैं। सभी लोग बस में 500 तोते का बच्चा लेकर जा कोलकाता जा रहे थे।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 22 Mar 2021 12:40 PM (IST)Updated: Tue, 23 Mar 2021 05:44 AM (IST)
Parrot Smuggling: बिहार के पक्षियों को बांग्लादेश में उड़ा रहे तस्कर, 500 तोते के साथ 7 गिरफ्तार
बिहार से बांग्लादेश भेजे जा रहे तोते ( फाइल फोटो)।

धनबाद/ दुर्गापुर, जेएनएन। बिहार से झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए बाग्लादेश में तोते की तस्करी हो रही है। 500 तोते को जब्त कर पश्चिम बंगाल पुलिस ने तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस ने तोते के साथ बस को भी जब्त कर लिया है। इस मामले में सात लोगों की गिरफ्तारी हुई है। कुछ दिन पहले धनबाद के बरवाअड्डा थाना में बड़ी संख्या में तोते की माैत का मामला सामने आया था। ये तोते भी बांग्लादेश भेजने के लिए एक कार में रख कर ले जाए जा रहे थे।

loksabha election banner

धनबाद के बरवाअड्डा थाना में पड़े मृत तोते ( फाइल फोटो)। 

बिहार के औरंगाबाद से भेजे जा रहे थे 500 तोते

पक्षी की तस्करी करने और उसमें सहयोग करने के लिए दुर्गापुर के वन अधिकारियों ने रविवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें बांग्लादेश में पक्षी तस्करी करने वाला पिंटू खान और गुड्डू शामिल हैैं। सभी लोग बस में 500 तोते का बच्चा लेकर जा कोलकाता जा रहे थे। बस को भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेज दिया गया। बिहार के औरंगाबाद से कोलकाता के बाबू घाट को चली बस में तोते के बच्चों को ले जाया जा रहा था। वन अधिकारियों को गोपनीय सूचना मिल गई। वन विभाग के अपराध दमन शाखा के सदस्यों ने भीरंगी मोड़ पर बस को रोक कर तलाशी ली। पुलिस ने बस चालक व खलासी के अलावा ङ्क्षपटू खान, आसिफ खान, मोहम्मद गुड्डू समेत सात लोगों को दबोच लिया। यात्रियों को दूसरी बस से कोलकाता भेजा गया।

यह भी पढ़ें- हे राम ! धनबाद पुलिस के इंसाफ ने ले ली 33 तोते की जान

पिंटू खान और गुड्डू पहले भी पक्षी तस्करी में शामिल रहे हैैं। ये लोग देश के दूसरे प्रदेशों के अलावा बांग्लादेश में भी पक्षी की तस्करी करते हैैं।  गिरोह में शामिल और लोगों का सुराग खोजा जा रहा है। आरोपितों को दुर्गापुर न्यायालय में पेश किया गया। उनकी जमानत नामंजूर हो गई। सभी को जेल भेज दिया गया है।

-सोमनाथ चौधरी, वन अधिकारी, दुर्गापुर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.