Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Update: दक्षिण में बारिश का यहां दिख रहा असर, आसमान में आज भी छाए रहेंगे बादल; जानें कब से सताएगी ठंड

Dhanbad Weather Update मौसम विभाग ने 21 नवंबर को मौसम शुष्क रहने और आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। उसके बाद 22 से 24 नवंबर तक सुबह में कोहरा छाने या धुंध छाए रहने उसके बाद दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने का की संभावना है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 06:58 AM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 07:05 AM (IST)
Dhanbad Weather Update: दक्षिण में बारिश का यहां दिख रहा असर, आसमान में आज भी छाए रहेंगे बादल; जानें कब से सताएगी ठंड
धनबाद के राजेंद्र सरोवर तालाब के ऊपर छाए बादल ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता,धनबाद। दक्षिण भारत में हो रही भारी बारिश का असर धनबाद पर भी दिखने लगा है। यहां बारिश नहीं हो रही है पर आसमान में बादल छाए हुए हैं। रविवार को भी पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि नहीं होगी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों तक रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेंटीग्रेड तक बढ़ोतरी की संभावना है। इसके बाद अगले 3 दिनों में रात के तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आएगी। दक्षिण भारत में चक्रवात जैसी स्थिति बनी हुई है।बंगाल की खाड़ी से बादल दक्षिण की ओर जा रहे हैं। बादलों की आवाजाही की वजह से ही अगले दो-तीन दिनों तक धनबाद के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।

loksabha election banner

बादलों के रहने तक तापमान में गिरावट नहीं

शनिवार को धनबाद का तापमान 17 डिग्री पर रहा। रविवार को उसके 16 डिग्री पर रहने की संभावना है। इसके बाद 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है। बादलों की आवाजाही जारी रहने तक तापमान में गिरावट नहीं आएगी। इस वजह से ठंड भी कम रहेगी। रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। माैसम साफ नहीं है। बारिश जैसा माैसम लग रहा है। हालांकि ठंड कम है। नवंबर के अंत में ठंड बढ़ जाती है। लेकिन ऐसा नहीं है। ठंड कम पड़ने का कारण आसमान में छाए बादलों को बताया जा रहा है। 

दिसंबर के पहले सप्ताह से सताएगी ठंड

मौसम विभाग ने 21 नवंबर को मौसम शुष्क रहने और आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। उसके बाद 22 से 24 नवंबर तक सुबह में कोहरा छाने या धुंध छाए रहने उसके बाद दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने का की संभावना है। सुबह में धुंध का कारण तापमान में ठंडक के बीच गर्म बादलों का आवागमन है। बादल हटने के बाद नवंबर के अंतिम सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह से ठंड बढ़ने के आसार हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.