धनबाद में इस हफ्ते भी भारी बारिश नहीं पर वज्रपात का खतरा
धनबाद झारखंड में मानसून सक्रिय होने के बाद भी धनबाद और आसपास भारी बारिश का खतरा इस हफ्ते भी नहीं है। एक जून से अब तक मानसून सीजन के दौरान भी धनबाद में भारी बारिश नहीं हुई है। गुरुवार को तिब्बत के हिमालय वाले क्षेत्र में बने उच्च दाब के बादलों ने झमाझम बारिश कराया। सुबह से शाम तक फुहारें बरसती रही। शुक्रवार को भी थम-थमकर बारिश का अनुमान है। इसके बाद 11 और 12 जुलाई को धूप छाव के बीच बूंदाबादी हो सकती है।
धनबाद : झारखंड में मानसून सक्रिय होने के बाद भी धनबाद और आसपास भारी बारिश का खतरा इस हफ्ते भी नहीं है। एक जून से अब तक मानसून सीजन के दौरान भी धनबाद में भारी बारिश नहीं हुई है। गुरुवार को तिब्बत के हिमालय वाले क्षेत्र में बने उच्च दाब के बादलों ने झमाझम बारिश कराया। सुबह से शाम तक फुहारें बरसती रही। शुक्रवार को भी थम-थमकर बारिश का अनुमान है। इसके बाद 11 और 12 जुलाई को धूप छाव के बीच बूंदाबादी हो सकती है। 13 से 15 जुलाई के बीच फिर हल्की फुहारें बरस सकती हैं। इस दौरान वज्रपात की भी प्रबल संभावना है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कई दिनों तक वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। वज्रपात को लेकर एहतियात बरतना होगा। इधर , मानसून एक्सपर्ट डॉ. एसपी यादव ने बताया कि तिब्बती बादलों का शुक्रवार को भी कुछ जगहों पर प्रभाव दिखने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि अब झारखंड में अच्छी बारिश की संभावना बन रही है। धनबाद में अब तक 9 फीसद कम बारिश : एक जून से नौ जुलाई के बीच धनबाद में होनेवाली सामान्य बारिश में कमी आयी है। सामान्य बारिश का अनुपात 306.2 एमएम होना चाहिए जो अब तक 278 एमएम है। मौसम विभाग के आकड़ों के मुताबिक बारिश में 9 फीसद की गिरावट आई है। सोमवार तक का संभावित तापमान :
शुक्रवार अधिकतम 33 न्यूनतम 26
शनिवार अधिकतम 35 न्यूनतम 27
रविवार अधिकतम 34 न्यूनतम 27
सोमवार अधिकतम 34 न्यूनतम 26 राहत के साथ आफत भी ले आयीं बारिश, कई इलाके जलमग्न :
धनबाद : झमाझम बारिश से शहर के कई जगहों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बेकारबाध के पास ग्रेवाल कॉलोनी पूरी तरह जलमग्न हो गया । इसी तरह धैया मेन रोड पर सिम्फर के सामने वाली कॉलोनी में भी पानी भर गया है। कॉलोनी में घुसने वाले मुख्य मार्ग पर कई फीट तक पानी जमा हो जाने से लोग कमर तक डूब कर आना-जाना कर रहे हैं। इसी तरह बाबूडीह इलाके में भी काफी जलजमाव हो गया है।