Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Forecast: चौथे दिन थमी बारिश, दिवाली में नहीं पड़ेगा खलल

बारिश से परेशान धनबाद और आसपास के लोगों को शनिवार सुबह राहत मिल मिली। अरब सागर में आए म्यांमार के चक्रवात क्यारा के कारण अब परिस्थितियां बदल गई है।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 26 Oct 2019 07:34 AM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2019 05:21 PM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: चौथे दिन थमी बारिश, दिवाली में नहीं पड़ेगा खलल
Dhanbad Weather Forecast: चौथे दिन थमी बारिश, दिवाली में नहीं पड़ेगा खलल

धनबाद, जेएनएन। धनतेरस और दिवाली की तैयारियों के बीच बुधवार से पड़ रही बारिश चाैथे दिन शनिवार सुबह में थम गई। आसमां भी साफ रहा। इससे कोयलांचल ने राहत की सांस ली है। सब लोग इंद्रदेवता से प्रार्थना कर रहे थे कि दिवाली के माैके पर बारिश न हो। लगता है प्रार्थना स्वीकार कर ली गई है। अब उम्मीद कर सकते हैं कि दिवाली की उमंग और खुशियों पर बारिश का पानी खलल नहीं डालेगा। रविवार 27 अक्टूबर को दिवाली है।

loksabha election banner

बारिश से परेशान धनबाद और आसपास के लोगों को शनिवार सुबह राहत मिल मिली। अरब सागर में आए म्यांमार के चक्रवात क्यारा के कारण अब परिस्थितियां बदल गई है। अरब सागर की ओर से इस ओर आ रहे बादलों ने अपना ट्रक बदल लिया है। बादल अब अरब सागर के चक्रवात की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे मौसम साफ होने लगा है। मानसून विशेषज्ञ डॉ एसपी यादव ने बताया कि अरब सागर के चक्रवात का प्रभाव समुद्री से सटे क्षेत्रों में रहेगा। बाद में चक्रवात ओमान की ओर मुड़ जाएगा। हालांकि पश्चिम बंगाल में इसका असर दिखेगा। मौसम में एकाएक आए बदलाव के कारण दिवाली में बारिश नहीं होगी।

रांची से ज्यादा ठंडा हुआ बोकारो, धनबाद में भी गिरा पाराः कई दिनों की बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। रात में जहां ठंडक महसूस हो रही है, वहीं दिन में भी सिहरन का एहसास हो रहा है। पिछले 24 घंटे में तापमान में तेजी से गिरावट के कारण धनबाद का तापमान 6 से 7 डिग्री तक नीचे गिर चुका है। रांची से ज्यादा ठंडक बोकारो में आ गयी है। पिछले 24 घंटे में रांची का न्यूनतम तापमान 17.7  रहा जबकि बोकारो 17.1 पर पहुंच गया। धनबाद का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.