Move to Jagran APP

जामाडोबा जल संयंत्र की जलापूर्ति व्यवस्था में नहीं हो रहा सुधार, फिर झरिया में नहीं हुई जलापूर्ति

जासं झरिया-जामाडोबा झमाडा के जामाडोबा जल संयंत्र में लचर व्यवस्था के कारण झरिया की जल

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Jan 2022 08:28 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jan 2022 08:28 PM (IST)
जामाडोबा जल संयंत्र की जलापूर्ति व्यवस्था में नहीं हो रहा सुधार, फिर झरिया में नहीं हुई जलापूर्ति
जामाडोबा जल संयंत्र की जलापूर्ति व्यवस्था में नहीं हो रहा सुधार, फिर झरिया में नहीं हुई जलापूर्ति

जासं, झरिया-जामाडोबा : झमाडा के जामाडोबा जल संयंत्र में लचर व्यवस्था के कारण झरिया की जलापूर्ति में सुधार नहीं हो रहा है। बुधवार को डीवीसी की ओर से दिन में तीन बार बिजली आपूर्ति ठप किए जाने से यहां के फिल्टर प्लांट में जल भंडारण नहीं हो सका। झरिया शहर व इसके आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं हुई। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर भी छह लाख से अधिक लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा। पिछले एक सप्ताह से झरिया में जल संकट से लोग परेशान हैं। झमाडा के कर्मियों ने बताया कि सुबह सात बजे नौ बजे तक, 11 बजे से तीन बजे तक, चार बजे से 6:30 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे संयंत्र के नौ व 12 एमजीडी फिल्टर प्लांट में जल भंडारण नहीं हो सका। झरिया व आसपास के क्षेत्र बनियाहीर, भागा, फुसबंग्ला, जामाडोबा, जियलगोरा, डिगवाडीह, भौंरा, पाथरडीह व पुटकी लाइन में केंदुआ, करकेंद, लोयाबाद में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। कर्मचारियों ने कहा कि शाम के बाद जल भंडारण कार्य किया जा रहा है। बिजली आपूर्ति ठीक रही तो देर रात या गुरुवार को झरिया में जलापूर्ति की जाएगी। इसके पूर्व संयंत्र के पास दामोदर नदी में लगे इंटेकवेल में शैवाल व जलकुंभी के फंस जाने से कई दिनों तक लोग पानी नहीं मिलने से परेशान हुए थे। जलापूर्ति नहीं होने से परेशान लोगों में झमाडा के अधिकारियों के प्रति आक्रोश है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.