दबंग ने पानी पर कब्जा जमाया, ग्रामीण प्रखंड कार्यालय में जमे
तोपचांची: तांतरी पांचायत के कुड़ामू गांव में विधायक मद से तीन लाख 26 हजार की लागत से बने डीप बो¨रग पा
तोपचांची: तांतरी पांचायत के कुड़ामू गांव में विधायक मद से तीन लाख 26 हजार की लागत से बने डीप बो¨रग पानी टंकी पर गांव के एक दबंग व्यक्ति द्वारा कब्जा किए जाने तथा ग्रामीणों को पानी नहीं दिए जाने के विरोध में मंगलवार को पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष महतो के नेतृत्व दर्जनों ग्रामीण हाथों में खाली बाल्टी एवं बर्तन लेकर प्रखंड कार्यालय में जम गए। प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बीडीओ विजय कुमार को उनके कक्ष में घेर लिया। बीडीओ को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए निजात दिलाने की मांग की। महिलाओं ने बताया कि डीप बो¨रग की टंकी से हमलोगों को पानी नहीं दिया जाता है। उन्हें काफी दूर से पानी लाने जाना पड़ता है। गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी लेने के एवज में दो सौ रुपये गांव के दबंग द्वारा लिया जाता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया की बिनोद पानी का उपयोग अपने निजी कृषि कार्य व ¨सचाई के लिए करता है। पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष महतो ने कहा कि यह पूरी तरह से गैरकानूनी है। सरकार एवं जिला प्रशासन ग्रामीणों के हित में पानी की निश्शुल्क सुविधा सुनिश्चित कराए। जिस व्यक्ति पर पानी को लेकर आरोप लगाया गया है उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में उचित कार्रवाई करने की मांग किय। पूर्व मुखिया दुर्योधन महतो, सुभाष महतो, मनोज महतो, मालती देवी, पार्वती देवी, संतोषी देवी, फुलमनी देवी, चमेली देवी, सोहगी देवी, झालो देवी, करुणा देवी, सुबाला देवी, गंगा देवी, सीमा देवी, मेघनी देवी, किरण देवी, शांति देवी, काली महतो, महेंद्र महतो, कामेश्वर महतो, आलोक महतो आदि शामिल थे।