Move to Jagran APP

लोदना में गंभीर जल संकट, पानी के लिए लोगों में मचा हाहाकार...जान‍िए लोगों की प्रत‍िक‍िया

लोदना कोलियरी का इलाका। यहां के मेहनतकश मजदूर अपना खून पसीना एक कर देश के लिए कोयला निकालते हैं। लेकिन सुविधा के नाम पर उन्हें पीने का पानी तो दूर घरेलू काम के लिए पिट वाटर भी नहीं मिलता है। पानी की किल्लत यहां के लोगों को हमेशा रुलाती है।

By Atul SinghEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 05:56 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 06:03 PM (IST)
लोदना में गंभीर जल संकट, पानी के लिए लोगों में मचा हाहाकार...जान‍िए लोगों की प्रत‍िक‍िया
पानी की किल्लत यहां के लोगों को हमेशा रुलाती है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जासं, झरिया : लोदना कोलियरी का इलाका। यहां के मेहनतकश मजदूर अपना खून पसीना एक कर देश के लिए कोयला निकालते हैं। लेकिन सुविधा के नाम पर उन्हें पीने का पानी तो दूर घरेलू काम के लिए पिट वाटर भी नहीं मिलता है। पानी की किल्लत यहां के लोगों को हमेशा रुलाती है। एक सप्ताह से यहां पिट वाटर की आपूर्ति ठप है। लोगों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। लेकिन गम्भीर नहीं है। लोगों को हर दिन पानी के दिक्कतों से रूबरू होना पड़ रहा है। पीने के पानी की तो छोड़िए पिट वाटर के लिए भी लोगों को दौड़ लगानी पड़ रही है।

loksabha election banner

 यहां के लोग घरेलू कामकाज पिट वाटर से ही करते हैं।समरसेबल पंप के खराब होने से यहां एक सप्ताह से पिट वाटर की आपूर्ति ठप है। कोलियरी प्रबंधन की ओर से क्षेत्र में पिट वाटर की आपूर्ति की जाती है। जल संकट के कारण साइकिल से गिलन, डब्बा में पानी भरकर लाना लोगों की दिनचर्या बन चुकी है। लोदना के लोग पीने का पानी खरीद कर पी रहे हैं। कुछ मोहल्ले में पेयजल का नल लगा है। यहां भी पानी के लिए लोगों को रात में पानी के लिए जागना पड़ता है। क्योंकि लोदना में पीने का पानी का नल रात में ही चलता है। वह भी एक दिन छोड़कर एक दिन बाद चलता है। कोलियरी अधिकारी एम कुंडू का कहना है कि जल संकट का समाधान जल्द हो जाएगा। समरसेबल पंप को बनाने के लिए भेजा गया है।

वर्जन

पानी की समस्या से रोजाना जूझ रहे हैं। पीने का पानी तो खरीद कर पी रहे हैं। अब घरेलू काम के लिए भी पानी खरीदना पड़ता है।

- निर्मला देवी, लोदना।

पानी की समस्या से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है। घर के काम के साथ-साथ पानी का भी जुगाड़ करना पड़ता है। प्रबंधन जल्द पानी आपूर्ति करें।

- मंजू देवी, लोदना।

घर का एक सदस्य को पानी के जुगाड़ में लगना पड़ता है। साइकिल-गैलन से पानी लाना यहां के लोगों का नियमित काम बन गया है। प्रबंधन की लापरवाही से जल समस्या होती है।

- सुनील पासवान, लोदना।

लोदना कोलियरी के कई मोहल्लों में पिछले एक सप्ताह से पिट वाटर की आपूर्ति ठप है। पेयजल की आपूर्ति तो यहां सपना हो गया है। कोलियरी प्रबंधन जल संकट को दूर करने के प्रति शीघ्र पहल करें।

- राजेश प्रसाद , लोदना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.