Move to Jagran APP

JMADA में हड़ताल जारी, दूसरे दिन भी पानी के लिए झरिया हलकान Dhanbad News

हड़ताल के कारण झरिया शहर के अलावा कोलियरी क्षेत्र के अलावा कुसुंडा लोयाबाद पुटकी केंदुआ करकेंद आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित है। लगभग दस लाख लोगों को पानी नही रहा है।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 03:31 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 03:31 PM (IST)
JMADA में हड़ताल जारी, दूसरे दिन भी पानी के लिए झरिया हलकान Dhanbad News
JMADA में हड़ताल जारी, दूसरे दिन भी पानी के लिए झरिया हलकान Dhanbad News

झरिया, जेएनएन। झारखंड मिनरल एरिया डवलपमेंट अथोरिटी (JMADA) जामाडोबा जल संयंत्र के कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी है। हड़ताल के कारण झरिया और इसके आस-पास के क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप है। इससे लाखों की संख्या में लोग परेशान हैं।

loksabha election banner

हड़ताल के कारण झरिया शहर के अलावा कोलियरी क्षेत्र के अलावा कुसुंडा, लोयाबाद, पुटकी, केंदुआ, करकेंद आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित है। लगभग दस लाख लोगों को पानी नही रहा है। लोगों को पानी के लिए खुद की व्यवस्था करनी पड़ रही है। हड़ताल के दूसरे दिन झमाडा के टीएम इंद्रेश शुक्ला, अधिकारी पंकज झा, श्रवण कुमार, पीएचईडी विभाग के अभियंता और कर्मियों के साथ जलापूर्ति चालू कराने जामाडोबा पहुंचे। लेकिन सभी असफल रहे। इसके बाद अधिकारियों ने शाम को आंदोलनरत कर्मियों को वार्ता के लिए धनबाद झमाडा कार्यालय में बुलाया है।

माडा कर्मचारी छठवें वेतमान, एरियर और बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.