Move to Jagran APP

निर्जला महाव्रत के मौके पर भी जल संकट, तीन दिनों से आधा शहर त्राहिमाम Dhanbad News

धनबाद के तीन जलमीनार क्षेत्रों में बीते तीन दिनों से जलापूर्ति ठप है। गुरुवार को मेमको भूली और पॉलीटेक्निक जलमीनार क्षेत्रों में पानी नहीं चला और शुक्रवार को भी उम्मीद कम है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 10:47 AM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 10:55 AM (IST)
निर्जला महाव्रत के मौके पर भी जल संकट, तीन दिनों से आधा शहर त्राहिमाम Dhanbad News
निर्जला महाव्रत के मौके पर भी जल संकट, तीन दिनों से आधा शहर त्राहिमाम Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। छठ जैसे महापर्व पर भी मेमको, भूली और पॉलीटेक्निक जलमीनार क्षेत्र में पानी का त्राहिमाम मचा हुआ है। इन तीनों जलमीनार क्षेत्र में बीते तीन दिनों से जलापूर्ति ठप है। गुरुवार को नहाय-खाय पर भी मेमको, भूली और पॉलीटेक्निक जलमीनार क्षेत्रों में पानी नहीं चला और शुक्रवार को खरना पर भी जलापूर्ति सामान्य होने की उम्मीद कम ही है।

loksabha election banner

दरअसल पॉलीटेक्निक के पास मैथन जलापूर्ति के मुख्य राइजर पाइप में खराबी से जलापूर्ति बाधित है। दीपावली के पूर्व लगातार बारिश से बाबूडीह विवाह भवन के पीछे कल्वर्ट के नीचे मुख्य राइजर पाइप लीक कर गया है। राइजर पाइप से अत्यधिक लीकेज के कारण तीन दिन पहले 29 अक्टूबर को मरम्मत का काम लगाया गया। इससे भूली, मेमको और पॉलीटेक्निक जलमीनार क्षेत्र में जलापूर्ति रोक दी गई। लीकेज पाइप को ठीक करने में तीन लग गया।

गुरुवार शाम लीकेज को दुरुस्त किया गया है। इसके कारण गुरुवार को तीनों जलमीनार क्षेत्र में गुरुवार को नहाय-खाय के दिन भी जलापूर्ति नहीं की गई। पेयजल विभाग के सहायक अभियंता राहुल प्रियदर्शी के अनुसार लीकेज पाइप को ठीक कर लिया गया है। शुक्रवार को भूली, पॉलीटेक्निक व मेमको जलमीनार में जलापूर्ति की जाएगी।

  • तीन दिनों से इन इलाकों में जलापूर्ति है ठप, त्योहार में परेशान हैं लोग
  • बाबूडीह विवाह भवन के पीछे कल्वर्ट के नीचे पाइप फटने से आपूर्ति ठप
  • मरम्मत का काम पूरा, आज से शुरू हो सकती है इन इलाकों में आपूर्ति

जलसंकट से परेशान लोग अब तोड़ रहे पाइप

इधर, जामाडोबा जल संयंत्र से तीन दिनों से झरिया व आसपास क्षेत्रों में हो रही आंशिक व अनियमित जलापूर्ति से लाखों लोग परेशान हैं। महापर्व छठ को लेकर जल संकट से लोगों में रोष है। महापर्व में जहां पर्याप्त जलापूर्ति होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। दूसरी ओर जामाडोबा वाटर बोर्ड से झरिया जलमीनार जानेवाली 30 इंच की पाइप लाइन को होरलाडीह के निकट दो जगहों पर फोड़कर लोग पानी ले जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.