Move to Jagran APP

DGMS: खनन राजस्व जमा नहीं करने वाले 40 लोगों के खिलाफ कुर्की जब्ती वारंट जारी...यहां देख‍िए पूरी ल‍िस्‍ट

जिले में अवैध रूप से लघु खनिज का उपयोग व बकाया राजस्व रखने वाले लोगों के खिलाफ खनन विभाग कोर्ट ने कड़ी कार्रवाई की है। उपनिदेशक खान नीलाम पत्र पदाधिकारी ने धनबाद जिले के विभिन्न थानों के 40 लोगों के खिलाफ कुर्की वारंट जारी किया है।

By Atul SinghEdited By: Published: Sun, 18 Jul 2021 05:43 AM (IST)Updated: Sun, 18 Jul 2021 08:12 AM (IST)
DGMS: खनन राजस्व जमा नहीं करने वाले 40 लोगों के खिलाफ कुर्की जब्ती वारंट जारी...यहां देख‍िए पूरी ल‍िस्‍ट
धनबाद जिले के विभिन्न थानों के 40 लोगों के खिलाफ कुर्की वारंट जारी किया है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

आशीष अंबष्ठ, धनबाद: DGMS जिले में अवैध रूप से लघु खनिज का उपयोग व बकाया राजस्व रखने वाले लोगों के खिलाफ खनन विभाग कोर्ट ने कड़ी कार्रवाई की है। जिला खनन विभाग द्वारा नोटिस दिए जाने के भी बकाया राजस्व जमा नहीं करने पर उपनिदेशक खान नीलाम पत्र पदाधिकारी ने धनबाद जिले के विभिन्न थानों के 40 लोगों के खिलाफ कुर्की वारंट जारी किया है।

loksabha election banner

इस संबंध में शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद को सूची उपलब्ध कराते हुए थाना प्रभारियों द्वारा वारंट तामील करवाने की बात कही है। नीलाम पत्र पदाधिकारी खनन ने 9 जुलाई को सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया गया है। इस सूची में पश्चिम बंगाल के बराकर, जामताड़ा जिले के भगवानपुर , धनबाद जिले के धनबाद सदर, धनसर, चिरकुंडा, निरसा, कुमारधुबी, तोपचांची, सिंदरी, गोविंदपुर, तेतुलमारी, टुंडी ,भूली, झरिया क्षेत्र के लोगों के नाम शामिल हैं।

सरकार का कार्रवाई करने का दबाव

राज्य सरकार राजस्व जमा नहीं करने वाले लोगों को खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। ताकि सरकारी राजस्व वसूली में तेजी लाया जा सके। खनन विभाग के माध्यम से ही सरकार के खाते में मोटी रकम जमा होती है।

हजार रुपया तक नहीं जमा की सरकारी राजस्व की राशि 

कुर्की जब्ती वारंट में वैसे लोगों को नाम भी शामिल है जिसने विभाग द्वारा एक हजार रुपया फाइन किए जाने के बाद भी राशि जमा नहीं की। जिसका ब्याज के साथ मूल राशि पांच हजार तक पहुंच गई। उसी तरह 25 हजार का ब्याज बढ़कर एक लाख तक पहुंच गया।

थानावार कुर्की वारंट की सूची 

  1. रामाज्ञा सिंह रानी बांध, थाना धनबाद सदर
  2. सत्तो गोपाल मंडल आसनबनी गोसाइडीह, थाना धनसार
  3. जगदीश कुमार अनुग्रह नारायण, थाना धनसार
  4. दीपक माकिन गांधीनगर, थाना धनसार
  5. सुशील कुमार सिंह, थाना धनसार
  6. नागेंद्र सिंह गांधीनगर, थाना धनसार
  7. सर्वश्री हिमालय स्टोन इंडस्ट्री बस्ताकोला, थाना धनसार
  8. जमीरूद्दीन अंसारी दुगदुगी बरवा, थाना गोविंदपुर
  9. वहीद अंसारी बांधडीह, थाना गोविंदपुर
  10. जमशेद अंसारी मुर्गाबनी, थाना गोविंदपुर
  11. ताराचंद एंड प्राइवेट लिमिटेड टुंडी रोड, थाना गोविंदपुर
  12. प्रफुल्लों कुमार बिट्टू, थाना गोविंदपुर
  13. कालेश्वर मांझी, थाना गोविंदपुर
  14. विश्व देव पाल पिंड्राहाट, थाना निरसा
  15. सुनील कुमार मुखर्जी पीठाक्यारी, थाना निरसा
  16. महादेव पंडित सरजूडीह पिंड्रहाट, थाना निरसा
  17. काली पद महतो मोरारडीह, थाना निरसा
  18. कूलचंद महतो बरबेंदिया, थाना निरसा
  19. मोहम्मद आफताब मुगमा, थाना निरसा
  20. रामबालक पांडेय मैथन रोड, थाना कुमारधुबी
  21. एसएस तनेजा गौशाला, थाना सिंदरी लाल बिहारी प्रसाद तालडांगा नेहरू रोड, थाना चिरकुंडा
  22. राजकुमार तालडांगा नेहरू रोड, थाना चिरकुंडा
  23. अर्जुन सिंह प्रोपराइटर सिंह ब्रदर्स, थाना चिरकुंडा
  24. लकी ब्रिक्स पतलाबाड़ी जांच, थाना चिरकुंडा
  25. आशीष कुमार मल्लिक नातुन गांव, थाना चिरकुंडा
  26. प्रह्लाद सिंह सरसापहाड़ी, थाना चिरकुंडा
  27. सर्वश्री गोप रेड ब्रिक्स, थाना कुमारधुबी
  28. लक्ष्मी नारायण कतरासगढ़, थाना कतरास
  29. तारा प्रसाद महतो भूली बस्ती, थाना भूली
  30. सर्व श्री लक्ष्मी इंटरप्राइजेज भूली नगर, थाना भूली
  31. रामनाथ मांझी रघुनाथपुर , थाना बलियापुर
  32. उमाशंकर सिंह तेतुलमारी, थाना तेतुलमारी
  33. मोहम्मद इनायत कलीम महाराजगंज कोटालडीह, थाना टुंडी
  34. परितोष चौबे, थाना तोपचांची
  35. बाबूलाल चुन्नी लाल ओझा चाइनाकोठी झरिया, थाना झरिया
  36. श्री गोपाल एंड का प्राइवेट लिमिटेड भूसबंगला, थाना जोरापोखर
  37. ब्रह्मदेव मिश्रा जामाडोबा, थाना जोरापोखर
  38. मोहम्मद काबिद भगवानपुर नारायणपुर, थाना जामताड़ा
  39. नीरू पाल रामनगर, थाना बराकर पश्चिम बंगाल

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.