Move to Jagran APP

सियार के काटने से वार्ड सदस्य के पति की इलाज के दौरान मौत

बलियापुर प्रखंड के भीखराजपुर पंचायत निवासी 36 वर्षीय मायुमो के सक्रिय कार्यकर्ता भैरव महतो की मौत सियार के काटने के बाद गुरुवार को इलाज के दौरान रांची में हो गई। भैरव बलियापुर भीखराजपुर पंचायत वार्ड संख्या नौ की वार्ड सदस्य अंजना देवी का पति था।

By Atul SinghEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 05:51 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 05:57 PM (IST)
सियार के काटने से वार्ड सदस्य के पति की इलाज के दौरान मौत
भैरव बलियापुर भीखराजपुर पंचायत वार्ड संख्या नौ की वार्ड सदस्य अंजना देवी का पति था।

जासं, झरिया : बलियापुर प्रखंड के भीखराजपुर पंचायत निवासी 36 वर्षीय मायुमो के सक्रिय कार्यकर्ता भैरव महतो की मौत सियार के काटने के बाद गुरुवार को इलाज के दौरान रांची में हो गई। भैरव बलियापुर भीखराजपुर पंचायत वार्ड संख्या नौ की वार्ड सदस्य अंजना देवी का पति था। वार्ड सदस्य अंजना ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पति भैरव को सियार ने काट लिया था।

loksabha election banner

सियार के काटने के बाद उत्पन्न बीमारी के कारण उनका इलाज के दौरान निधन हो गया। भैरव मासस के बुजुर्ग कार्यकर्ता शिवेश्वर महतो का पुत्र था। पत्नी अंजना ने कहा कि करीब दो सप्ताह पूर्व सियार ने उनपर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया था। उनका इलाज बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा था। तीन दिन पूर्व उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

उन्हें इलाज के लिए धनबाद स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने गम्भीर स्थिति को देखकर रिम्स रांची रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। गुरुवार की सुबह शव के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों में मातम छा गया।

पत्नी, बच्चे व स्वजन रो रोकर बेहाल हैं। भैरव के निधन का समाचार सुनकर मासस के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक आनंद महतो, मासस के युवा नेता बबलू महतो, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, कल्याण कुमार भट्टाचार्य, शकील अंसारी, युधिष्ठिर महतो, हकीमुद्दीन अंसारी, मौलाना मुस्तकीम अंसारी, इसराइल अंसारी आदि उनके आवास पर पहुंचे। दुखी स्वजनों को ढांढस बंधाया। घर में वार्ड सदस्य पत्नी अंजना देवी और दो छोटे-छोटे बच्चे व अन्य स्वजन हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.