Move to Jagran APP

नावागढ़ बस्ती में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, ताबड़ताेड़ फायरिंग, आधा दर्जन वाहनों और मकानों में तोड़-फोड़

मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत नावागढ़ बस्ती में शुक्रवार को दो समुदाय के लोगों के बीच हिंसक झड़प हुई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे सहित घातक हथियारों से प्रहार किए। ताबड़तोड़ फायरिंग भी हुई जिससे पूरा गांव दहल उठा।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Published: Fri, 05 Aug 2022 06:01 PM (IST)Updated: Fri, 05 Aug 2022 06:01 PM (IST)
नावागढ़ बस्ती में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, ताबड़ताेड़ फायरिंग, आधा दर्जन वाहनों और मकानों में तोड़-फोड़
मामले ने तूल पकड़ लिया और धीरे धीरे दोनों पक्ष के लोग जुटते चले गए।

संवाद सहयोगी, नावागढ़ (कतरास): मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत नावागढ़ बस्ती में शुक्रवार को दो समुदाय के लोगों के बीच हिंसक झड़प हुई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे सहित घातक हथियारों से प्रहार किए। ताबड़तोड़ फायरिंग भी हुई, जिससे पूरा गांव दहल उठा।

loksabha election banner

इस दौरान उपद्रव मचा रहे लोगों ने आधा दर्जन दोपहिया वाहन और एक कार को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। दोनों ओर से जमकर पत्‍थर और ईंट फेंके गए। पूरा सड़क पत्‍थर और ईंट के टुकड़ों से पट गया। इस उपद्रव में दर्जन भर आवास और दुकानें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। दोपहर करीब 12 बजे से दोनों पक्षों में झड़प शुरू हुई, जो शाम करीब चार बजे के बाद भी जारी रही। शाम तक दोनों पक्षों के लोग अलग-अलग खेमे में जमे हैं। रह-रह कर गोलीबारी की आवाज सुनाई दे रही है।

नोक-झोंक के साथ शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला

बताया जाता है कि दोनों पक्षों में नोक-झोंक के साथ झड़प शुरू हुई, जिसने बाद में हिंसक रूप धारण कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी निशा मुर्मू, बीडीओ सुनील प्रजापति, सीओ कमल किशोर सिंह, इंस्पेक्टर सुभाष सिंह के अलावा मधुबन, सोनारदीह, धर्मबंध, बरोरा थाना की पुलिस बल समेत जिले से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस और प्रशासन के लोग स्थिति संभालने में लगे हुए हैं। फिलहाल तनाव बरकरार है। घटना में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जबकि कई अन्‍य लोगों को चोट लगने की सूचना है। हालांकि पुलिस के समक्ष कोई जख्मी नही आया है। घटना के बारे में लोगों का कहना है कि चापाकल पर पानी भरने के सवाल पर दो लड़कों के बीच नोक झोंक हुई, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और धीरे धीरे दोनों पक्ष के लोग जुटते चले गए।

पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया

बताया जाता है कि घटनास्‍थल पर दोनों पक्षों से गांव के करीब पांच सौ लोग जमा थे। पुलिस बल की संख्या पहले कम थी। शुरुआती दौर में ही पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में ले लिया था, लेकिन लोगों ने उसे जबरन छुड़ाने की कोशिश की। बाद में पुलिस तीन लोगों को पकड़ा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.