Move to Jagran APP

Vinod Singh MLA Bagodar Jharkhand: भाकपा माले विधायक विनोद सिंह कोरोना पॉजिटिव, समर्थक चिंतित

Vinod Singh MLA Bagodar Jharkhand भाकपा माले के नेता विनोद सिंह गिरिडीह जिले के बगोदर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। फेसबुक के माध्यम से पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 31 Aug 2020 02:51 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 02:51 PM (IST)
Vinod Singh MLA Bagodar Jharkhand: भाकपा माले विधायक विनोद सिंह कोरोना पॉजिटिव, समर्थक चिंतित
Vinod Singh MLA Bagodar Jharkhand: भाकपा माले विधायक विनोद सिंह कोरोना पॉजिटिव, समर्थक चिंतित

धनबाद, जेएनएन। Vinod Singh MLA Bagodar Jharkhand  झारखंड विधानसभा के सदस्य विनोद सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद वह होम आइसोलेट हो गए हैं। विधायक ने फेसबुक के माध्यम से खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सार्वजनिक की है। भाकपा माले के नेता विनोद सिंह गिरिडीह जिले के बगोदर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। विधायक के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भाकपा माले के नेता, कार्यकर्ता और उनके शुभचिंतित चिंतित हो उठे हैं।

loksabha election banner

विधायक विनोद सिंह के गांव खमरा में सोमवार को कोरोना जांच कैंप लगाया गया था। विधायक ने भी कोरोना जांच कराई। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद वह होम आइसोलेशन पर चले गए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.