शौचालय निर्माण में बरती जा रही अनियमितता, ग्रामीणों में आक्रोश
शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत में स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाये जा रहे शौचालयों में घोर अनियमितता बरती जा रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
संस, कुमारधुबी: शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत में स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाये जा रहे शौचालय में घटिया समाग्री व नियमानुसार नहीं बनाए जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में दो स्वयं सहायता समूह द्वारा शौचालय निर्माण कराया जा रहा है। सारे नियम को ताक पर रखकर मां जगद्धात्री स्वयं सहायता समूह द्वारा फायरब्रिक्स में बनाए गए शौचालय में से दो ग्रामीण दिलीप गुप्ता एवं राम नारायण ¨सह दोनों के सोख्ता गड्ढ़े का ढक्कन टूट गया है। सोख्ता गड्डा भी काफी छोटा बनाया गया है। नल भी नहीं लगाया गया है। पैन से सीधा एक पाइप लगाकर एक सोख्ता गड्ढ़ा में जोड़ दिया गया है। तथा दूसरा में जोड़ा तक नहीं गया है। वहीं पंचायत की मुखिया मनोरमा देवी का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाये जा रहे शौचालय निर्माण में अनियमितता की शिकायत मिली है।
एकता स्वयं सहायता समूह द्वारा जनार्दन पासवान के शौचालय टंकी का ढक्कन टूट गया था। जिसको उन्होंने खुद बनाया है। इस संबंध में मैंने संबंधित पदाधिकारी को सूचित भी की है। मगर आज तक कोई सार्थक कार्रवाई नही की गई है। इस संबंध में बीडीओ अनंत कुमार ने बताया कि अगर स्वयं सहायता समूह तरह इस तरह का काम किया गया है तो उसे वह तत्काल ठीक करें। अन्यथा समूह पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।