Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019 : भाजपा सरकार ने योजनाओं एवं नीतियों में दी महिलाओं को प्राथमिकता - विजया

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने निरसा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की महिला प्रत्याशी यहां से 15 हजार मतों से जीतेंगी।

By Sagar SinghEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 08:32 PM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 08:32 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : भाजपा सरकार ने योजनाओं एवं नीतियों में दी महिलाओं को प्राथमिकता - विजया
Jharkhand Assembly Election 2019 : भाजपा सरकार ने योजनाओं एवं नीतियों में दी महिलाओं को प्राथमिकता - विजया

धनबाद, जेएनएन। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपनी योजनाओं एवं नीतियों में महिलाओं को प्राथमिकता दी है। चाहे उज्वला योजना, पीएम आवास योजना, शौचालय योजना हो या अन्य सभी के केंद्र में महिलाएं हैं। झारखंड सरकार ने भी महिलाओं को गैस चूल्हा के साथ दोबारा गैस रिफिलिंग की सुविधा दी।

loksabha election banner

विजया रहाटकर बुधवार को पांड्रा स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर रही थी। उन्होंने कहा कि यहां 40 लाख महिलाओं को निश्शुल्क गैस चूल्हा व सिलेंडर का लाभ मिला। रघुवर सरकार ने 50 लाख रुपए तक की जमीन की रजिस्ट्री महिला के नाम पर एक रुपए में करवाने का कानून बनाकर महिलाओं के उत्थान के बारे में सोचा है। राज्य की महिलाएं पुन: भाजपा की सरकार बनाएंगी।

भाजपा ने छह महिलाओं को बनाया प्रत्याशी

उन्होंने कहा कि हमलोग महिलाओं को सभी क्षेत्रों में आगे लाने के पक्षधर हैं। राज्य में 20 लाख महिलाओं को सखी मंडल के माध्यम से रोजगार से जोड़ा गया है। झारखंड में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने छह महिलाओं को टिकट दिया है। शिक्षा के क्षेत्र में भाजपा सरकार ने विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद को दिया।

दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा का प्रावधान

महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा का प्रावधान किया। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सामाजिक रूप से भी आगे आना होगा। देश में ज्यादा से ज्यादा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जा रहे हैं, ताकि ऐसी घटनाओं पर जल्द से जल्द फैसला हो सके।

वर्तमान विधायक ने विकास कार्यों को आगे नहीं बढ़ाया

मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजस्थान की पूर्व विधायक अनीता सिंह ने कहा कि निरसा से भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। अपर्णा ने अपने पिछले कार्यकाल में क्षेत्र में कई काम किए, जिसमें पांड्रा में रेफरल अस्पताल, पॉलिटेक्निक कॉलेज, बराकर नदी पर राज्य का सबसे बड़े पुल का निर्माण शुरू करवाया था। लेकिन दुर्भाग्य से यहां के वर्तमान विधायक ने इन कार्यों को आगे नहीं बढ़ाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.