जीएम के साथ वार्ता विफल, आंदोलन जारी
लोदना जीएम से मोर्चा की वार्ता विफल, साइ¨डग में आंदोलन जारी
तिसरा/अलकडीहा : लोदना क्षेत्र के छह व नौ नंबर साइ¨डग में चल रहे आंदोलन को लेकर शुक्रवार को जीएम कल्याण जी प्रसाद व संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों के बीच नार्थ तिसरा परियोजना कार्यालय में हुई वार्ता बिना नतीजा के समाप्त हो गई। एचपीसी वेतन भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर साइ¨डग में असंगठित मजदूरों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। वार्ता के लिए कोयला भवन से आये एके दुबे के साथ वार्ता शुरू हुई। मोर्चा व जमसं के नेता जीएम की बातों से खफा होकर वार्ता बीच में ही छोड़कर चले गए। दूसरे दिन भी साइ¨डग में ट्रांसपोíटंग डिस्पैच बंद रही। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि प्रबंधन खुलकर ठेकेदार का पक्ष ले रहा है। जबकि मजदूरों को उनका हक देना चाहिए। जीएम मजदूर विरोधी है। जब तक मांगें पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। लोगों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की। वार्ता में पीओ सत्येंद्र कुमार, मोर्चा के मानस चटर्जी, सुरेश प्रसाद गुप्ता, हरेराम ¨सह, संजीत ¨सह, जितेंद्र निषाद, मल्लू ¨सह, ललन पासवान, अजय पासवान, राजकुमार ¨सह, सुरेंद्र पासवान आदि थे।