Move to Jagran APP

यूपीएससी परीक्षा में धनबाद के युवाओं ने भी लहराया परचम, जया को 81 वीं रैंक

धनबाद के सफल प्रतिभागियों में जया शिवानी मनी सिंह व सागर जैन आइआइटी के हैं जबकि आलोक कुमार न्यू कार्मिक नगर के हैं।

By Edited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 10:18 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 08:11 AM (IST)
यूपीएससी परीक्षा में धनबाद के युवाओं ने भी लहराया परचम, जया को 81 वीं रैंक
यूपीएससी परीक्षा में धनबाद के युवाओं ने भी लहराया परचम, जया को 81 वीं रैंक

loksabha election banner
v>धनबाद, जेएनएन। सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी) का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। झारखंड के एक दर्जन से ज्यादा छात्र-छात्राओं को इस प्रतिष्ठित परीक्षा में कामयाबी मिली। जमशेदपुर की अन्या दास को देश में 60वां स्थान प्राप्त हुआ।
धनबाद से छह, रांची से चार, हजारीबाग से दो तथा जमशेदपुर, गढ़वा, पलामू, बोकारो के एक-एक परीक्षार्थी सफल रहे। धनबाद के सफल प्रतिभागियों में जया शिवानी, मनी सिंह व सागर जैन आइआइटी के हैं जबकि आलोक कुमार न्यू कार्मिक नगर के हैं और उनकी मां नीरू कुमारी बालिका मध्य विद्यालय, धनसार में प्रभारी प्रधानाध्यापिका हैं। वहीं राहुल दुबे सिंदरी थाना में पदस्थापित एएसआइ अशोक कुमार दुबे के पुत्र हैं। कतरास की रेना जमील बीसीसीएल कर्मी जमील अहमद की पुत्री हैं।   
नाम- जिला- रैंक 
अन्या दास- जमशेदपुर : 60
जया शिवानी- धनबाद : 81
शिवेंदु भूषण, गढ़वा : 120
मनी सिंह, धनबाद : 123 
आलोक कुमार, धनबाद : 135  
तनय शंकर, रांची : 136 
सागर जैन, धनबाद : 160 
दीपांकर चौधरी, हजारीबाग : 164
प्रियांक किशोर, हजारीबाग : 274
जावेद हुसैन, बोकारो : 280
शिवाशीष, रांची : 368
राहुल कुमार दुबे, धनबाद : 365
रेना जमील, धनबाद : 380

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.