छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने पर डिग्री कॉलेज परिसर में हंगामा
संवाद सहयोगी गोमो बाजार पीएनएम डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की राशि नहीं
संवाद सहयोगी, गोमो बाजार: पीएनएम डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने पर गुरुवार को कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों ने जमकर हंगामा किया तथा प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी की। विद्यार्थियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रवृत्ति को लेकर दिसंबर तथा जनवरी में फॉर्म भरा गया था। प्राचार्य द्वारा फॉर्म की जांच नहीं की गई जिसके कारण हमलोगों को छात्रवृति की राशि नहीं दी जा रही है। इससे पढ़ाई में काफी परेशानी उत्पन्न हो रही है। छात्रवृत्ति के लिए कुल ढाई सौ छात्र-छात्राओं ने फॉर्म भरे थे। अगर सही समय पर हमलोगों का फॉर्म जांच कर लिया होता तो शायद यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती।
मौके पर जग्गू मंडल, राकेश शर्मा, टिकू मंडल, सचिन मंडल, मंतोष मंडल, विशाल मंडल, सदानंद मंडल, अनूप कुमार, सूरज महतो, मेघनाथ मंडल, कावेरी कुमारी, निरिका मंडल, सावित्री कुमारी, पूनम रानी, खुशबू कुमारी आदि शामिल थी।
-----------------
हमारे ऊपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। मेरे मोबाइल नंबर को इंस्टीट्यूट नोडल ऑफसर से नहीं जोड़ा गया है, जबकि पासवर्ड मिल चुका है। मोबाइल नंबर जोड़ते ही कल्याण विभाग का पोर्टल खुल जाएगा और छात्रवृति की राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।
डॉ. डोमन हजाम, प्राचार्य, पीएनएम डिग्री कॉलेज
-----------------
सशिविमं तेतुलमारी में आचार्य संगोष्ठी का आयोजन
संस, तेतुलमारी: सशिविमं तेतुलमारी परिसर में गुरुवार को आचार्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय में नए सत्र 2021 -22 के पठन-पाठन सुचारू तरीके से चलाने पर चर्चा की गई। प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह व समिति के सदस्य डॉ. सुनील कुमार ने कोविड-19 को देखते हुए मास्क लगाने, सैनिटाइजर सहित शारीरिक दूरी बनाने की सलाह दिया। बाहरी से लाकर खाद्य पदार्थों का सेवन करने से छात्र-छात्राओं को परहेज करने को कहा गया। आचार्यों को भी इस दिशा में विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई। निर्मल उपाध्याय, परमेश्वर झा, अजीत कुमार सिंह, विशाल सिन्हा, शांता कुमारी, रंजना सिंह, राज कुमार महतो आदि मौजूद थे।