Move to Jagran APP

प्रतिबंधित मांस को लेकर श्रीरामपुर गांव में हंगामा, एक हिरासत में

तोपचांची गुरुवार की सुबह श्रीरामपुर गांव में प्रतिबंधित मांस को लेकर बवाल मच गया। सैकड़ों लोग आरोपित के घर पहुंचे और विरोध जताने लगे। वे आरोपित के अलावा उसके पूरे परिवार के लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए आरोपित निमामुद्दीन अंसारी पिछले दरवाजे से भागकर थाना पहुंचा। मामले की जानकारी होते ही तोपचांची और हरिहरपुर थाना की पुलिस तत्काल श्रीरामपुर पहुंची।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Feb 2021 11:01 PM (IST)Updated: Thu, 18 Feb 2021 11:01 PM (IST)
प्रतिबंधित मांस को लेकर श्रीरामपुर गांव में हंगामा, एक हिरासत में
प्रतिबंधित मांस को लेकर श्रीरामपुर गांव में हंगामा, एक हिरासत में

संवाद सहयोगी, तोपचांची : गुरुवार की सुबह श्रीरामपुर गांव में प्रतिबंधित मांस को लेकर बवाल मच गया। सैकड़ों लोग आरोपित के घर पहुंचे और विरोध जताने लगे। वे आरोपित के अलावा उसके पूरे परिवार के लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए आरोपित निमामुद्दीन अंसारी पिछले दरवाजे से भागकर थाना पहुंचा। मामले की जानकारी होते ही तोपचांची और हरिहरपुर थाना की पुलिस तत्काल श्रीरामपुर पहुंची। लोगों को समझा बुझाकर माहौल को शांत कराया गया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस ने आरोपी की पत्नी को भी हिरासत में लिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस गांव कैंप किए हुए है। पुलिस ने प्रतिबंधित मांस, तराजू जब्त कर थाना ले गई है। डीएसपी निशा मुर्मू, तोपचांची थाना पहुंची और मामले की जानकारी लेने के बाद थानेदार सुरेश मुंडा को दिशा-निर्देश दिया। बाघमारा डीएसपी निशा मुर्म ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

loksabha election banner

डीएसपी निशा मुर्मू व सीओ विकास त्रिवेदी ने थाना में ग्रामीणों के साथ बैठक शांति बनाए रखने की अपील की। कहा कि गांव में किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो इसकी जिम्मेवारी सभी की है। विधि व्यवस्था संधारण में गांव के लोगों से प्रशासन को सहयोग करने का अपील किया। इधर, पशु चिकित्सक थाना पहुंचे और जब्त मांस का नमूना जांच के लिए ले गए। क्या है मामला :

श्रीरामपुर गांव के एक घर में गुरुवार को शादी होने वाली थी। प्रतिबंधित मांस की सूचना पर बुधवार रात करीब तीन बजे गांव के कुछ युवक उसके घर पहुंचे। इसके बाद से वहां लोगों का जुटना शुरू हो गया। सुबह पांच बजे तक काफी भीड़ जमा हो गई। वहां टायर जला कर ग्रामीणों ने हंगामा शुरु कर दिया। इस बीच आरोपित घर के पीछे से भाग कर थाना चला गया। ग्रामीण आरोपित के द्वारा प्रतिबंधित मांस का कारोबार किए जाने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस बल के आने के बाद माहौल शांत हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.