Move to Jagran APP

मछली पकड़ने तालाब में उतरे मछुआरों को मिला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

बिग बाजार के पीछे स्थित तालाब में प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह भी मछुआरे मछली मार रहे थे। इस दाैरान पानी पर तैरते एक शव पर उनकी नजर पड़ी।

By mritunjayEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 02:23 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 02:23 PM (IST)
मछली पकड़ने तालाब में उतरे मछुआरों को मिला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
मछली पकड़ने तालाब में उतरे मछुआरों को मिला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
धनबाद, जेएनएन। शहर के मेमको मोड़-गोल बिल्डिंग हीरक रोड से सटे राजा बांध तालाब में मंगलवार सुबह मछली मारने गए मछुआए चाैंक गए। मछली पकड़ने के दाैरान उन्हें तालाब में एक शव मिला। वे जब शव को लेकर बाहर निकले तो देखने वालों की भीड़ लग गई। 

बिग बाजार के पीछे स्थित तालाब में प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह भी मछुआरे मछली मार रहे थे। इस दाैरान पानी पर तैरते एक शव पर उनकी नजर पड़ी। इसकी सूचना तत्काल सरायढेला पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद मछुआरों ने शव को बाहर निकाला। शव की पहचान नहीं हो पाई है। उसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक की उम्र 30-35 के आस-पास होगी। शरीर पर लाल रंग की गंजी और नीले रंग का अंडरवियर था। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के लिए जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.