Move to Jagran APP

West Bengal Assembly Election 2021: परिवर्तन के लिए झारखंड के भाजपाई लगाएंगे जोर, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने बनाई रणनीति

West Bengal Assembly Election 2021 लोकसभा चुनाव-2019 के परिणाम को देखते हुए भाजपा को पश्चिम बंगाल में काफी उम्मीद है। तब भाजपा ने राज्य की 42 लोकसभा सीटों में 18 पर जीत दर्ज कर राजनीतिक पंडियों को चौंका दिया था। इसके बाद ही पश्चिम बंगाल भाजपा के फोकस पर है।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 19 Dec 2020 06:11 PM (IST)Updated: Sat, 19 Dec 2020 06:11 PM (IST)
West Bengal Assembly Election 2021: परिवर्तन के लिए झारखंड के भाजपाई लगाएंगे जोर, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने बनाई रणनीति
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, गणेश मिश्र, चंद्रशेखर अग्रवाल, जयप्रकाश सिंह और अन्य।

धनबाद, जेएनएन। West Bengal Assembly Election 2021  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव- 2021 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी की सरकार को हटाकर भाजपा खुद की सरकार बनाना चाहती है। लोकसभा चुनाव-2019 के परिणाम को देखते हुए भाजपा को काफी उम्मीद है। तब भाजपा ने राज्य की 42 लोकसभा सीटों में 18 पर जीत दर्ज कर राजनीतिक पंडियों को चौंका दिया था। इसके बाद ही पश्चिम बंगाल भाजपा के फोकस पर है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सीमावर्ती राज्यों के नेताओं के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल की रणनीति तैयार की है।

loksabha election banner

18 विधानसभा क्षेत्रों के बूथ प्रबंधन पर मंथन

शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दाैरे पर थे। वे दो दिन तक पश्चिम बंगाल में रहेंगे। शाह के अलावा भाजपा के कई दिग्गज भी पश्चिम बंगाल के दाैरे पर हैं। शनिवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दुर्गापुर में 18 विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर बूथ प्रबंधन की रणनीति बनाई। इस दाैरान झारखंड भाजपा के भी कई प्रमुख नेता उपस्थित थे।

पश्चिम बंगाल चुनाव में झारखंड के नेताओं की लगेगी ड्यूटी

पश्चिम बंगाल चुनाव में सीमावर्ती झारखंड के नेताओं को लगाने की भाजपा ने रणनीति बनाई है। इसके साथ ही झारखंड के कई जिलों में वार रूम भी बनाया जाएगा जहां से पश्चिम बंगाल की चुनावी लड़ाई लड़ी जाएगी। पश्चिम बंगाल के सत्ताधारी टीएमसी के हमले को देखते हुए भाजपा ने सीमावर्ती राज्यों में वाररूम बनाने का प्लान तैयार किया है। यहां से भाजपा की तकनीक काम करेगी। शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने झारखंड के कई प्रमुख नेताओं को दुर्गापुर में बुलाकर विचार-विमर्श किया। इनमें झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र, झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा के उपाध्यक्ष और चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह प्रमुख थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.