Move to Jagran APP

झरिया में मिला महिला का शव, दुष्कर्म बाद हत्या की आशंका Dhanbad News

शौच के लिए निकले लोगों की नजर झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद झरिया थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही झरिया थाना के अधिकारी प्रभात रंजन पांडेय मौक पर पह़ुंचे।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 01:37 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 01:37 PM (IST)
झरिया में मिला महिला का शव, दुष्कर्म बाद हत्या की आशंका Dhanbad News
झरिया में मिला महिला का शव, दुष्कर्म बाद हत्या की आशंका Dhanbad News

झरिया, जेएनएन। झरिया थाना क्षेत्र के बनियाहीर-लोदना मार्ग में सोमवार सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मार्ग के किनारे झाड़ियों में शव पड़ा था। दुष्कर्म बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उम्र 20 से 25 के बीच होगी।

loksabha election banner

शौच के लिए निकले लोगों की नजर झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद झरिया थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही झरिया थाना के अधिकारी प्रभात रंजन पांडेय मौक पर पह़ुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शरीर पर चोट के निशान हैं। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पहचान के लिए पुलिस ने घटनास्थल से  खून का नमूना, चप्पल और अन्य समान एकत्र किए हैं। लोगों को शव मिलने की जैसे ही जानकारी मिली घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई है। दुष्कर्म के बाद हत्या के एंगल पर पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि महिला के गले मे निशान है। सिर पर पत्थर से चोट किए गए हैं जिससे उसकी माैत हुई है।  झरिया थानेदार प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला की अभी तक पहचान नहीं हुई है। किसी के लापता होने की शिकायत भी झरिया थाना को प्राप्त नहीं हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.