Move to Jagran APP

बहू के साथ विवाद के बाद सास ने लगाई फांसी

राजगंज: गुरुवार शाम करीब चार बजे बागदाहा आदिवासी टोला निवासी टुशु देवी (50 वर्ष) ने जमड़ी

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Aug 2017 10:50 PM (IST)Updated: Thu, 10 Aug 2017 10:50 PM (IST)
बहू के साथ विवाद के बाद सास ने लगाई फांसी
बहू के साथ विवाद के बाद सास ने लगाई फांसी

राजगंज: गुरुवार शाम करीब चार बजे बागदाहा आदिवासी टोला निवासी टुशु देवी (50 वर्ष) ने जमड़ी पहाड़ के नीचे एक पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। घटना के वक्त घर में कोई पुरुष सदस्य नही था। मृतका बुधवार को ही देवघर से लौटी थी। घटना का कारण सास-बहू के बीच विवाद बताया जा रहा है। गुरुवार की सुबह भी घर में दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद उसने कुएं में कूदने का प्रयास किया था।

prime article banner

थाना प्रभारी ने परिजनों से पूछताछ की है। मामले की जांच हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.