Move to Jagran APP

Sahibganj: उधवा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने विवाहिता से किया दुष्कर्म, FIR के बाद फरार

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह राजमहल इंस्पेक्टर राजेश कुमार थाना प्रभारी कुंदनकांत विमल सहायक अवर निरीक्षक कविंद्र मिश्रा मनोज शर्मा दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे साथ ही पीडि़ता से पूरे मामले की जानकारी ली।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 04 Jul 2021 11:56 AM (IST)Updated: Sun, 04 Jul 2021 11:56 AM (IST)
Sahibganj: उधवा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने विवाहिता से किया दुष्कर्म, FIR के बाद फरार
कांग्रेस नेता ने विवाहिता से किया दुष्कर्म।

संवाद सहयोगी, उधवा (साहिबगंज)। राधानगर थाना क्षेत्र की अमानत दियारा पंचायत में शुक्रवार की देर रात एक विवाहिता के साथ हुए दुष्कर्म की घटना में पीडि़ता ने उधवा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सत्तार शेख पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी है। घटना के बाद से आरोपित फरार है। पीडि़ता के मुताबिक शुक्रवार की रात को महिला का पति एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था। रात तकरीबन 11 बजे इसका फायदा उठाकर अमानत दियारा निवासी कांग्रेस पार्टी का प्रखंड अध्यक्ष सत्तार शेख उसके घर में घुस आया तथा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

loksabha election banner

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह, राजमहल इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थाना प्रभारी कुंदनकांत विमल, सहायक अवर निरीक्षक कविंद्र मिश्रा, मनोज शर्मा दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे साथ ही पीडि़ता से पूरे मामले की जानकारी ली। राधानगर पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी कुंदनकांत विमल ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.