सड़क दुर्घटना में वास्तु विहार के डिप्टी मैनेजिंग डाइरेक्टर समेत दो की माैत
धनबाद के गोविन्दपुर थाना क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में रियल एस्टेट कंपनी वास्तु विहार के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर संजय सिंह और ड्राइवर विवेक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
By mritunjayEdited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 10:13 AM (IST)Updated: Thu, 13 Dec 2018 10:13 AM (IST)
धनबाद, जेएनएन। नई दिल्ली-कोलकाता एनएच-2 (जीटी ) पर गुरुवार सुबह गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कालाडीह मोड़ के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना में रियल एस्टेट कंपनी वास्तु विहार के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर संजय सिंह समेत दो की मौत हो गई। मरने वाले में दूसरा संजय सिंह का ड्राइवर विवेक भी शामिल है।
जीटी रोड पर सड़क दुर्घटना सुबह करीब 8 बजे के आस-पास हुई। रियल एस्टेट कंपनी वास्तु विहार के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर संजय सिंह मारुति अर्टिगा कार से गोविंदपुर की तरफ जा रहे थे। कार को ड्राइवर विवेक चला रहा था। कार की गति काफी तीव्र थी और सामने चल रही ट्रेलर को पीछे से जाकर जोरदार टक्कर मार दी। कार के परखच्चे उड़ गए। माैके पर ही संजय सिंह और उनेक ड्राइवर विवेक की माैत हो गई। जबिक कार में सवार मनोज झा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल को इलाज के लिए पीएमसीएच में भेजवाया है। गोविंदपुर क्षेत्र में वास्तु विहार प्रोजेक्ट चल रहे हैं। बताया जाता है कि सिंह प्रोजेक्ट के सिलसिले में गोविंदपुर आए थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें