Jharia में मकान मालिक और किरायेदार के बीच दोहराई गई पुरानी कहानी, पत्थरबाजी और मारपीट; आधा दर्जन बाइक जब्त
चोटिल किशोरी साव ने पुलिस को बताया कि पूर्व से ही गोदाम को लेकर अनबन चला आ रहा है। दुर्गा पूजा के दौरान मासूम हुसैन ने गोदाम मरम्मत कराने की बात कह कर खाली कराया था। इसके बाद मासूम ने गोदाम में अपना ताला लगा दिया।
संवाद सहयोगी, झरिया। किरायेदार और मकान मालिक के बीच विवाद की कहानी एक ही होती है। यह बार-बार और हर जगह दोहराई जाती है। यह कहानी झरिया में दोहराई गई है। झरिया के केलापट्टी के समीप सोमवार की रात मकान मालिक व किरायेदार के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दाैरान मकान मालिक ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर किरायेदार पर हमला बोल दिया। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई। पत्थरबाजी में वहां खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। केलापट्टी के लोगों के हुजूम को देख मारपीट में शामिल युवक अपनी बाइक घटना स्थल पर छोड़ कर भाग गए। लोगों ने घटना की जानकारी झरिया पुलिस को दी। झरिया पुलिस घटना स्थल आधा दर्जन से ज्यादा बाइक जब्त दी।
राजेश साव और मासूम हुसैन के बीच विवाद
चोटिल किरायेदार राजेश साव व उसके भाई किशोरी साव ने बताया कि मकान मालिक मासूम हुसैन के मकान पर विगत 20 वर्षों से एक गोदाम किराया पर लिया हुआ था। जिसका किराया समय पर दिया करते थे। मासूम हुसैन ने गोदाम पर अपना ताला लगा दिया और गोदाम को खोलने नहीं दे रहा था। इसी मामले को लेकर सोमवार की रात जब गोदाम खोलने के लिए कहा ताे मासूम हुसैन गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर मासूम ने फोन कर दो दर्जन से भी अधिक लोगों को बुला लिया। सभी युवक लाठी-डंडा और राड से लैस थे। मारपीट करने लगे। मारपीट देख आसपास के लोगों जुटे तो सभी युवक बाइक छोड़ कर फरार हो गए।
पुलिस ने आधा दर्जन बाइक जब्त की
झरिया थाना के दरोगा सच्चिदानंद गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच मामले को शांत कर दिया गया है। मौके से आधा दर्जन बाइक जब्त कर थाना लाई गई। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। झरिया थाना की पुलिस बाइक नंबर के आधार पर घटना में शामिल युवकों की शिनाख्त करने में जुट गई है।
पूर्व से चला आ रहा विवाद
चोटिल किशोरी साव ने पुलिस को बताया कि पूर्व से ही गोदाम को लेकर अनबन चला आ रहा है। दुर्गा पूजा के दौरान मासूम हुसैन ने गोदाम के मरम्मत कराने की बात कह कर गोदाम को खाली कराया दिया था। इसके बाद मासूम ने गोदाम में अपना ताला लगा दिया। कई बार गोदाम मांगा पर मासूम ने गोदाम की चाबी नही दी। किशोरी ने बताया कि इस बीच मारपीट की धमकी भी देने लगा। विगत 20 वर्षों से उक्त गोदाम का किराया दिया करते है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि मारपीट के दौरान उक्त युवकों ने गले से सोने की चेन व पैसा छीन कर फरार हो गए। घटना के दौरान बाइक पर सवार युवकों ने पत्थरबाजी की।