भगतडीह में डेंगू का प्रकोप, दो मरीज मिले
झरिया में दो लोगों को डेंगू ने अपनी चपेट में ले लिया है। दोनों मरीजों को रांची रेफर किया गया है।
संस, धनसार : झरिया के चार नंबर सब्जी बगान, छलछलिया धौड़ा आदि क्षेत्रों में फैलने के बाद डेंगू भगतडीह व इंडस्ट्री कोलियरी में भी फैल गई है। यहां मंगलवार को डेंगू ने दो लोगों को अपनी चपेट में लिया है। जानकारी के मुताबिक, भगतडीह में रहनेवाले विजय ¨सह के 10 वर्षीय पुत्र हाíदक ¨सह को बुखार आया। परिजनों ने झरिया के नर्सिग होम में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया। चिकित्सक की जांच में हाíदक में डेंगू से पीड़ित होने के लक्षण मिले हैं। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रेफर कर दिया है। इधर, इंडस्ट्री कोलियरी निवासी के हामिद अंसारी के 17 वर्षीय पुत्र तारिक को भी डेंगू ने अपनी चपेट में ले लिया है। उसे इलाज के लिए रांची भेजा गया है। भगतडीह मे डेंगू का मरीज मिलने से क्षेत्र के लोगों में भय समा गया है।
मालूम हो कि झरिया के कई लोग पूर्व में डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। छलछलिया धौड़ा में पीड़ति की मौत भी हो चुकी है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि समय-समय पर नालियों की सफाई नहीं करने, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव व फॉ¨गग नगर निगम की ओर से नहीं करने के कारण ही भगतडीह में भी यह बीमारी फैली है। निगम के अधिकारियों के प्रति लोगों में रोष है।