भारतीय महिला फुटबाल टीम अंडर-17 के लिए धनबाद कैंप से छह का चयन, एआइएफएफ को भेजी गई सूची
झारखंड फुटबाल संघ के तत्वाधान में धनबाद जिला फुटबाल संघ की ओर से अंडर-17 भारतीय महिला टीम का गठन हेतु दो दिवसीय स्काउटिंग ट्रायल कैंप का आयोजन धनबाद के रेलवे स्टेडियम में किया गया। इसके लिए झारखंड फुटबाल संघ के महासचिव गुलाम रब्बानी ने धनबाद फुटबाल संघ को बधाई दी।
जासं, धंनबाद। झारखंड फुटबाल संघ के तत्वाधान में धनबाद जिला फुटबाल संघ की ओर से अंडर-17 भारतीय महिला टीम का गठन हेतु दो दिवसीय स्काउटिंग ट्रायल कैंप का आयोजन धनबाद के रेलवे स्टेडियम में किया गया। धनबाद जिला फुटबाल संघ के महासचिव मो. फैयाज अहमद ने बताया कि आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन के सिलेक्टर एलेक्स एंब्रोज ने झारखंड जेएसएसपीएस महिला बोर्डिंग एकेडमी रांची के प्रशिक्षु निसीमा कुमारी की प्रतिभा को देखते हुए जमशेदपुर कैंप में प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा छह खिलाड़ियों का चयन कर एआइएफएफ को भेज दिए। जब एआइएफएफ प्रशिक्षण शिविर लगाएंगे तब वह खिलाड़ियों को कैंप में ज्वाइन करने के लिए झारखंड फुटबाल संघ को सूचित की जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित इंडिया महिला फुटबाल के सदस्य तथा झारखंड महिला फुटबाल संघ के संयोजक सबाना रब्बानी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए हौसला बढ़ाई।
झारखंड फुटबाल संघ के महासचिव गुलाम रब्बानी ने धनबाद जिला फुटबाल संघ को महिला खिलाड़ियों को अपना प्रतिभा दिखाकर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने के लिए इस तरह के आयोजन करने के लिए बधाईयां दी। मौके पर संघ के पदाधिकारी रवि आनंद, मृदुल बोस, कुबेर सिंह, शुभंकर सरकार, वीरेंद्र रवानी, सुनील मिश्रा, अजय झा, उदय मिश्रा, सुभाष लोध, मुकेश कुमार, कोच लखन सिंह, जयश्री गोराई, जेएफए के आशीष बोस, एंजेलो कुक, सुर्जमान प्रधान आदि मौजूद थे।