Move to Jagran APP

Dhanbad Crime News: धनबाद जेल में सुरक्षा व्यवस्था पर सेंधमारी, दो विचाराधीन बंदी फरार

घटना शुक्रवार की सुबह 400 बजे की है। बंदी कैसे भागा यह पता जेल प्रशासन लगा रही है। फरार बंदी में अंकित रवानी तथा देवा भूईयां पोक्सो एक्ट के दो अलग-अलग मामले में जेल गया था। अंकित रवानी केंदुआ डी का रहने वाला है।

By Atul SinghEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 11:30 AM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 11:30 AM (IST)
अंकित रवानी केंदुआ डी का रहने वाला है। त्रप्रतीकात्‍मक तस्‍वीरऋ

जागरण संवाददाता, धनबाद: धनबाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए शुक्रवार की सुबह दो विचाराधीन जेल से फरार फरार हो गया। घटना शुक्रवार की सुबह 4:00 बजे की है। बंदी कैसे भागा यह पता जेल प्रशासन लगा रही है। फरार बंदी में अंकित रवानी तथा देवा भूईयां पोक्सो एक्ट के दो अलग-अलग मामले में जेल गया था। अंकित रवानी केंदुआ डी का रहने वाला है।

loksabha election banner

वहीं देवा भूईयां लोयाबाद थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। वर्ष 2019 के अक्टूबर माह में अंकित को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजे थी। जबकि देवा भूईयां को 2020 के अगस्त माह में जेल भेजा गया था। दोनों एक साथ भागे हैं। यह जानकारी जेल प्रशासन को शुक्रवार की सुबह हुई। जेल में बंदियों की हाजिरी लग रही थी तभी दोनों वार्ड से गायब थे। दोनों की खोजबीन की गई लेकिन नहीं मिला।

दोनों विचाराधीन बंदी जेल से किस रास्ते निकल कर भागे हैं। इसकी जानकारी के लिए पुलिस जेल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जेल अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि विचाराधीन बंदी अंकित रवानी,श तथा देवा भुइयां जेल से फरार हुआ है। कैसे भागा है कब भागा है इसकी छानबीन चल रही है। जल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पूरी पड़ताल के बाद ही वह कुछ बता पाएंगे। इधर जेल प्रशासन की सूचना पर दोनों विचाराधीन बंदियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.