नीरज सिंह हत्याकांड में दो शार्प शूटर गिरफ्तार
धनबाद के डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में पकड़े गए बदमाश अनिश खां व आफताब निवासी जिला कैमूर, बिहार के हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बदमाश 2017 में हुए धनबाद के डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में शामिल थे। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
मंगलवार को नवाबगंज स्थित मैरिज हॉल में शादी थी, जिसमें बिहार के कैमूर जिले के दो बदमाश अनिश खां व आफताब भी पहुंचे थे। बदमाशों की लोकेशन मिलने पर मौके पर झारखंड पुलिस भी पहुंच गई। रात करीब 10 बजे कोतवाली पुलिस व झारखंड पुलिस ने समारोह में दोनों बदमाशों को उठा लिया। जिसके बाद दोनों को कोतवाली लाकर कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद झारखंड पुलिस साथ लेकर रवाना हो गई।
कोतवाली प्रभारी बृजेश यादव ने बताया कि पकड़े गए बदमाश अनिश खां व आफताब निवासी जिला कैमूर, बिहार के हैं। जिन्हें झारखंड पुलिस ने जिले से गिरफ्तार किया है।