Move to Jagran APP

स्कॉर्पियो से कुचल वृद्ध महिला की हत्या में दो गिरफ्तार, कांग्रेस नेता उमाचरण पर प्राथमिकी दर्ज Dhanbad News

एक पक्ष की बुजुर्ग महिला भलिया देवी की हत्या के मामले उसके पुत्र प्रदीप महतो की लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में पुलिस ने कांग्रेसी नेता उमाचरण महतो महेंद्र महतो सुनील महतो पंकज महतो मनीष महतो महरु महतो फागु महतो अमित महतो को आरोपित किया है।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 10 Jun 2021 05:34 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jun 2021 05:34 PM (IST)
स्कॉर्पियो से कुचल वृद्ध महिला की हत्या में दो गिरफ्तार, कांग्रेस नेता उमाचरण पर प्राथमिकी दर्ज Dhanbad News
कतरास पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ( प्रतिकात्मक फोटो)।

कतरास, जेएनएन। श्राद्धकर्म में महापात्र को भोजन कराने के स्थल को लेकर बुधवार को तिलाटांड के महतो टोला में दो पक्षो के बीच हुए हिंसक झड़प के मामले में कतरास थाना की पुलिस ने दो मामला दर्ज किया है। एक पक्ष की बुजुर्ग महिला भलिया देवी की हत्या के मामले उसके पुत्र प्रदीप महतो की लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में पुलिस ने कांग्रेसी नेता उमाचरण महतो, महेंद्र महतो, सुनील महतो, पंकज महतो, मनीष महतो, महरु महतो, फागु महतो, अमित महतो को आरोपित किया है। इनमें से गिरफ्तार महरु महतो और उसके पुत्र मनीष महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

loksabha election banner

17 पर प्राथमिकी दर्ज

जीतू महतो के शिकायत के आधार पर दर्ज दूसरी प्राथमिकी में 17 लोगों को आरोपित किया गया है जिसमे सुधीर महतो, सन्तोष महतो, अजय महतो, प्रदीप महतो, बैजनाथ महतो, रमेश महतो, शुभम महतो, तुलसी महतो, अभिषेक महतो, विजय महतो, सुमित कुमार, चेतलाल महतो, सरयू महतो, मंटू कुमार, संदीप कुमार महतो, मनोरंजन महतो को आरोपित किया गया है। मालूम हो कि तीन दौर में हुई घटना में दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए थे। जबकि भलिया देवी नामक बृद्ध महिला की पिटाई के बाद हमलावरों ने उसपर स्कॉर्पियो चढ़ा दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। हत्या के विरोध में स्वजन सड़क पर शव के साथ धरना पर बैठ गए थे। रात साढ़े दस बजे पुलिस की करवाई और आश्वासन के बाद जाम हटा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.