ढाई महीने बाद जनता के बीच दिखे टुंडी विधायक, कोरोना को पराजित करने के बाद कर रहे थे स्वास्थ्य लाभ Dhanbad News
Tundi MLA Mathura Prasad Mahto कोरोना को मात देकर रांची में स्वास्थ्य लाभ कर विधायक मथुरा प्रसाद महतो सोमवार को टाटा सिजुआ छह नंबर स्थित घर पहुंचे। करीब ढाई माह के बाद घर आने के क्रम में कपुरिया भेलाटांड़ सिजुआ में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
धनबाद/ सिजुआ, जेएनएन। विधायक मथुरा प्रसाद महतो अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले ढाई महीने से समर्थक महतो के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे। लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं है। कोरोना को मात देने के बाद पूरी तरह से स्वस्थ होकर रांची से धनबाद लाैट आए हैं। लंबे समय के बाद महतो क्षेत्र में दिखाई देने लगे हैं।
कोरोना को मात देकर रांची में स्वास्थ्य लाभ कर विधायक मथुरा प्रसाद महतो सोमवार को टाटा सिजुआ छह नंबर स्थित घर पहुंचे। करीब ढाई माह के बाद घर आने के क्रम में कपुरिया, भेलाटांड़, सिजुआ में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। विधायक ने बजरंग बली मंदिर कपुरिया तथा टाटा सिजुआ शिव मंदिर में मत्था टेका और राज्य में अमन चैन के साथ लोगों के स्वास्थ्य, सुख व समृद्धि की कामना की।
8 जुलाई, 2020 को विधायक कोरोना संक्रमित हो गए थे। धनबाद में इलाज के दौरान तबीयत में सुधार नहीं होने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें टाटा जेनरल अस्पताल जमशेदपुर ले जाया गया था। वहां 28 दिनों तक इलाज चलने के बाद सातवीं रिपोर्ट नेगेटिव आने पर पांच अगस्त को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई। तब से वह रांची में ही रह रहे थे। स्वागत करने वालों में दिनेश महतो, विभुति महतो, मो.आजाद, संजय राय, अनिल सिंह, परवेज इकबाल, ठाकुर महतो, जनक लाल, संजय सिंह, सुमित महतो, शिवनाथ महतो आदि शामिल थे।