झुंड से बिछड़ी हथिनी ने एक घर की दीवार तोड़ी
संस, टुंडी : टुंडी पहाड़ी इलाके में झुंड से बिछड़ी हथिनी व उसका बच्चा क्षेत्र के लोगों क
संस, टुंडी : टुंडी पहाड़ी इलाके में झुंड से बिछड़ी हथिनी व उसका बच्चा क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। शुक्रवार की देर रात हथिनी ने मशालचियों को छकाते हुए अचानक बड़ानागपुर गांव में धावा बोल दिया। गांव के जगन मरांडी के घर की दीवार तोड़ दी। जगन का पूरा परिवार घर के मलवे में दबने से बाल-बाल बच गया।
हथिनी की आने की खबर से पूरे गांव के लोग दहशत में आ गए। इस बीच ग्रामीणों ने टुंडी मशालची टीम को सूचना दी। टुंडी वन विभाग की 11 सदस्यीय मशालची टीम पहुंचने के बाद हथिनी को भगाने का प्रयास किया गया। हथिनी ने मशालचियों को चकमा देकर टुंडी पहाड़ पर चढ़ गयी। इस दौरान गांव सनातन मरांडी, कलेश्वर हेम्ब्रम, लखीन्द्र हेम्ब्रम आदि के खेतों की फसल खाई। इस संबंध में मशालचियों के साथ रहने वाले वन आरक्षी सुलतान अंसारी का कहना है कि बच्चा छोटा रहने की वजह से सामने जाने पर हथिनी काफी आक्रमक हो जाती है।