बेटिकट यात्रियों से जुर्माना वसूलने वाले टीटी को सम्मान
धनबाद ट्रेनों में बेटिकट सफर करने वाले मेहमानों की खातिरदारी करने वाले टीटीआइ और टिकट चेकिंग स्क्वाड को सम्मानित किया गया।
धनबाद : ट्रेनों में बेटिकट सफर करने वाले मेहमानों की खातिरदारी करने वाले टीटीआइ और टिकट चेकिंग स्क्वाड को रेलवे ने सम्मानित किया। डीआरएम कार्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में डीआरएम अनिल कुमार मिश्रा ने ऐसे टॉप-10 कर्मचारियों को पुरस्कार से नवाजा। इनमें नवीन कुमार नंबर वन रहे। इन्होंने 4001 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा। उनसे 24 लाख 35 हजार 665 रुपये जुर्माना वसूला। दूसरे नम्बर पर डीके सिंह-3 रहे। इन्होंने 2140 बेटिकट यात्रियों से 13 लाख 58 हजार 225 रुपये जुर्माना वसूला। अन्य में आनंद कुमार, कुमार गौरव, अशोक कुमार, एके यादव, एके तिवारी, अमित कुमार, भरत लाल, एसपी सिंह समेत अन्य शामिल हैं। सीनियर डीसीएम आशीष कुमार झा ने नई चुनौती के लिए तैयार रहने की बात कही। डीसीएम इम्तियाज आलम, एसीएम प्रवीण सिन्हा व अन्य उपस्थित थे।
---
इन्हें मिला सांत्वना पुरस्कार
चोपन के टीटीआइ एसपी सिंह
बरकाकाना के एल सोमराज
डालटनगंज के आरपी सिंह
----
इन्हें भी मिला अवार्ड
गोपाल सोरेन - स्क्वाड धनबाद
एसएन गुप्ता - स्क्वाड धनबाद
सतीश कुमार - सीनियर डीसीएम स्क्वाड
विकास कुमार - स्पेशल स्क्वाड
केके दास - ओपन स्क्वाड
कामेंद्र कुमार- स्लीपर लिंक
एसएन झा - गोमो स्क्वाड
एके पांडेय - गोमो स्लीपर लिंक
पवन कुमार - कोडरमा स्क्वाड
प्रभात कुमार - बरकाकाना स्क्वाड
आरआर जोनको - बरकाकाना स्लीपर
डीएस चौधरी - डालटनगंज स्क्वाड
विनोद कुमार - चोपन स्क्वाड
बीपी सिंह - सिंगरौली स्लीपर